{"_id":"6310ea57428bb25cff521fb5","slug":"salman-khan-reached-sister-arpita-khan-ganpati-visarjan-with-aayush-sharma-and-sohail-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganpati Visarjan: ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन करने बहन के घर पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ganpati Visarjan: ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन करने बहन के घर पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें आईं सामने
देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही मनोरंजन जगत के सितारों के घर में भी बप्पा विराजमान हुए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी हर साल की तरह अपने घर डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का स्वागत किया, जिनका दर्शन सलमान खान सहित कई सितारे करने पहुंचे थे। वहीं, आज दूसरे दिन भी सलमान खान अपनी बहन के घर विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शक करने पहुंचे और इसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट में बप्पा का विसर्जन किया गया।
सलमान खान गुरुवार की शाम अर्पिता और आयुष शर्मा के घर गणपति के विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। सलमान को यहां ब्लू कलर की जींस और डेनिम में देखा गया। सलमान ही नहीं उत्सव में हिस्सा लेने के लिए सोहेल खान भी अपने बेटे निर्वान के साथ आए थे। वहीं, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रितेश देशमुख और नेहा धुपिया समेत कई सितारों ने भी अर्पिता के घर शिरकत की थी।
बप्पा का विसर्जन करने पहुंचे सोहेल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा और भाई सोहेल खान के साथ गणपति का विसर्जन किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी गाजे-बाजे के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचते हैं और उसके बाद एक बप्पा की मूर्ति आयुष, तो दूसरी सोहेल खान अपने बेटे के साथ विसर्जन के लिए लेकर जाते हैं। इस दौरान पूरा गैलेक्सी बेहद खूबसूरत लग रहा था और अंदर डांस हो रहा था। वहीं, विसर्जन के बाद आयुष शर्मा ने सभी पैपराजी को मिठाई भी दी।
बता दें कि अर्पिता खान पिछले कई वर्षों से अपने घर डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का पूजन करती हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना करता है और फिर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका विसर्जन किया जाता है। अर्पिता के घर बॉलीवुड के सितारे भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।