सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में जुटे हैं। फिल्म में सलमान खान 18 से 70 साल की उम्र का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है जब सलमान खान किसी फिल्म में बुजुर्ग बनेंगे। अपने किरदार में ढलने के लिए उन्हें घंटों तक मेकअप करना पड़ता था। इसका खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है।
2 of 5
bharat
- फोटो : social media
वेबसाइट डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में अली अब्बास ने बताया कि 'सलमान के प्रोस्थेटिक्स को यूके की एक कंपनी ने तैयार किया था। इसे इंडियन मेकअप आर्टिस्ट की मदद से लगाया गया है। लुक्स के ट्रायल के दौरान सलमान ने करीब 20 तरह की दाढ़ी और मूछों को ट्राई किया।'
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
अली अब्बास ने आगे बताया कि 'मेकअप की यह पूरी प्रक्रिया बहुत थकाऊ है लेकिन सलमान ने पूरे धैर्य के साथ इसमें साथ दिया। सलमान को बुजुर्ग के लुक में तैयार करनेे लिए मेकअप आर्टिस्ट को ढाई घंटे का वक्त लगता था।'
4 of 5
Salman Khan, Katrina and Madhuri
- फोटो : file photo
फिल्म से जुड़ी खबर है कि इसमें सलमान और माधुरी की फिल्म हम आपकेे हैं कौन का एक गाना रीक्रिएट किया जा सकता है। अली अब्बास जफर ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा- 'भारत फिल्म में 1980 के दशक के माहौल में इस गाने को फिल्माया जाएगा। अक्सर आपने देखा होगा कि लड़के लड़कियों को छेड़ते हैं लेकिन इस फिल्म में कटरीना का किरदार (कुमुद) सलमान के बराबर स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से इस गाने को उसी आधार पर लिखा गया है।'
गाने को वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया जबकि गाने की शूटिंग मुंबई के फिल्मसिटी में जनवरी में हुई थी। गाने में करीब 100 बैकग्राउंड डांसर्स हैं। बता दें, इस फिल्म में सलमान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी हैं। यह फिल्म 5 जून, 2019 को रिलीज होगी।