सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों जमकर 'ट्यूबलाइट' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वो सोनी चैनल के 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' शो का हिस्सा बनते नजर आएंगे। इस शो में टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय की परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी।
VIDEO: सलमान खान ने सरेआम इस पॉपुलर हीरोइन के साथ की ऐसी हरकत, छिपाने लगीं चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी की परफॉर्मेंस के कुछ मिनट पहले सलमान ने उनके साथ एक प्रैंक करने का प्लान बनाया। उनकी मैनेजर ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इसी बीच मोनी से पूछा कि क्या वो सलमान के साथ परफॉर्म करने वाली हैं।
उसी समय मौनी ने कहा, 'नहीं'। जैसे ही वो ये कहकर मुड़ीं तो देखा कि उनके पीछे सलमान खड़े हैं और उन्होंने मोनी की सारी बातें सुन ली हैं। इसके बाद तो आप सभी मौनी का हाल अच्छे से समझ सकते हैं।
& their Takkar!!!😁 #Salmo #Mouniroy at #supernightwithtubelight
A post shared by Arni ❤ My 🌍 (@rivanya_forever) on
'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट' में सुनील ग्रोवर, अली असगर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोंसले की भी परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
'बिग-बॉस 10' के दौरान जब मौनी 'नागिन' के प्रमोशन के लिए शो पर पहुंची थीं तो दोनों में अच्छी बॉन्डिंग नजर आई थी। इसी के बाद से ये खबरें आने लगीं कि सलमान मौनी को फिल्मों में ब्रेक दिलावने के बारे में सोच रहे हैं।