फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year पर 'टाइगर जिंदा है' की कमाई में जबरदस्त उछाल, अब 400 करोड़ पर नजर

Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 10 collection
tiger zinda hai

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को नए साल की छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। साल 2017 के आखिरी दिन फिल्म ने धुआंधार कमाई कर डाली है।



पढ़ें: Bigg Boss 11: अब तक का सबसे बड़ा धमाका, फिनाले में पहुंचे वो 2 कंटेस्टेंट जिनकी नहीं थी उम्मीद

salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 10 collection
salman khan

फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है लोगों ने 31 दिसंबर को सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' देखकर, साल 2017 को अलविदा कहा। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को फिल्म के खाते में तकरीबन 22 करोड़ रुपए आए। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 254 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। उम्मीद है कि सोमवार को नए साल के मौके पर भी फिल्म अधिक से अधिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खिंचने में कामयाब होगी।

salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 10 collection
salman khan

देश-विदेश की कमाई मिलाकर फिल्म करीब 350 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। अब निगाहें 400 करोड़ पर टिकी है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन शानदार रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने दो दिन के भीतर ही 50 करोड़, तीसरे दिन 100 करोड़, चौथे दिन 150 करोड़, 7वें दिन 200 करोड़ और रिलीज के 10वें दिन 250 करोड़ रुपए की धमाकेदार कमाई कर डाली है। देश-दुनिया की कुल कमाई 350 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 10 collection
Salman Khan

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार को 34.10 करोड़, शनिवार को 35.30 करोड़, रविवार को 45.53 करोड़, सोमवार को 36.54 करोड़, मंगलवार को 21.60 करोड़, बुधवार को 17.55 करोड़ और गुरुवार को 15.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं, दूसरे शुक्रवार फिल्म के खाते में 11.56 करोड़ और शनिवार को 14.92 करोड़ रुपए आए हैं। 

विज्ञापन
salman khan katrina kaif film tiger zinda hai day 10 collection
tiger zinda hai

बता दें कि, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की सीक्वल है। 'एक था टाइगर' का कुल बजट 75 करोड़ रुपए था। वहीं सलमान खान की फीस को छोड़कर 'टाइगर जिंदा है' का कुल बजट लगभग 150 करोड़ रुपए है। रिलीज के चौथे ही दिन फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed