बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इन दिनों सिनेमाघर में रिलीज है। इतनी बड़ी स्टार कास्ट और महंगा बजट होने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकाम रही। अब फिल्म को एक और झटका लगा है। जिसे जानकर सलमान के फैंस निराश और हैरान भी हो सकते हैं।
हाल ही में सिनेमा से जुड़े सभी रिकॉर्ड को तैयार करने वाली वेबसाइट आईएमडीबी ने फिल्मों के लेकर अपनी रेटिंग लिस्ट जारी की है। इस रेटिंग लिस्ट में 'रेस 3' को बड़ा झटका लगा है। इस वेबसाइट ने 'रेस 3' को भारत ही 100 सबसे बेकार और कम रेटिंग वाली फिल्मों में शामिल किया है। रेटिंग देने के पैमाना तमाम फिल्म समीक्षा को पढ़कर और सोशल मीडिया में यूजर्स की प्रतिक्रिया के अनुसार तय किया गया है।
खराब रेटिंग वाली इस फिल्म लिस्ट में भारत की फिल्म 'द्रोणा','हिम्मतवाला', 'हमशक्ल', 'क्या कूल हैं हम 3' और 'तीस मार खां' जैसी फिल्में भी शामिल है। ऐसी में 'रेस 3' के इस लिस्ट में शामिल होने से सलमान खान के फैंस भी हैरान है। पता हो कि 'रेस 3' को लेकर दर्शकों के अलग-अलग रिव्यू सुनने को मिले थे। इस फिल्म ने अब तक करीब 270 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
आपको बता दें, सलमान खान की 'रेस 3' की फिल्म 'रेस' का तीसरा सीक्वल है। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा डेजी शाह, अनिल कपूर,बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। इससे पहले 'रेस' सीरीज की दोनों फिल्मों को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था।