अभिनेता सैफ अली खान ने एक टॉक शो में बातचीत करते हुए अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े कई राज खोले हैं। इन खुलासों में सैफ ने बताया कि इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'रॉकस्टार' पहले उन्हें ऑफर हुई थी। उन्होंने इस फिल्म में काम नहीं किया, उसके बाद ये फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ने की।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इसी टॉक शो के दौरान अपनी फिल्म 'ओमकारा' के बारे में बात करते हुए सैफ ने इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज की बहुत तारीफ की। सैफ ने बताया कि विशाल ने उनका पूरे एक पेज का संवाद एक शॉट में ही आसानी से निपटा दिया। सैफ के मुताबिक उन्हें एक सीन में लंबा संवाद बोलना था। विशाल को लगा कि इतना लंबा संवाद थोड़ा उबाऊ हो सकता है इसलिए बोलने की बजाय उन्होंने सैफ को उस संवाद पर सिर्फ अभिनय करने के लिए कहा। सैफ को अभिनय भी नग्न होकर करना था ताकि संवाद की तासीर दृश्य में आ सके।
3 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : Twitter@SaifOnline
नग्न होकर सैफ अभिनय करने के लिए तैयार तो हुए लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि विशाल भी वह दृश्य नग्न होकर ही शूट करें। हालांकि, विशाल इस शर्त पर राजी नहीं हुए और सैफ को वह सीन करना पड़ा। सैफ के अनुसार जॉन अब्राहम से पहले इस इंडस्ट्री में वह पहले अभिनेता हैं जिसने पर्दे पर अपना नितंब दिखाए।
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : file photo
वैसे तो तमाम दुर्घटनाओं की वजह से इस साल को जल्दी से गुजरने की लोग दुआ कर रहे हैं। लेकिन, सैफ के लिए यह साल अब तक काफी अच्छा रहा है। शुरुआत में ही वह अजय देवगन के साथ फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' में एक खूंखार भूमिका निभाते हुए नजर आए।
5 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : file photo
फिर उनकी फिल्म 'जवानी जानेमन' भी रिलीज हुई जिसमें उन्होंने एक दिल फेंक आशिक की भूमिका निभाई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' में भी उन्होंने छोटा सा लेकिन अहम किरदार निभाया है। और अब वह अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।
पढ़ें: ड्रग्स का खुलासा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने जताया दुख, कही ये बात