बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म सारांश से अपने करियर की शुरुआत की इस फिल्म के दौरान अभिनेता मात्र 24 वर्ष के थे। लेकिन, उन्होंने एक वृद्ध बाप का किरदार निभाया था जिसने उन्हें जबरदस्त पहचान भी दिलाई। अनुपम खेर को यह रोल बड़े ही मुश्किलों के बाद मिला था। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह महेश भट्ट से निराश हो गए थे और उन्होंने मुंबई छोड़ने का निर्णय ले लिया था लेकिन वह इसके पहले महेश भट्ट को सबक सिखाना चाहते थे। दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर ने 1984 में आई फिल्म सारांश में काम किया था। यह फिल्म 25 मई 1984 में रिलीज हुई थी। वैसे तो उन्होंने 1982 में फिल्म आगमन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन पहचान फिल्म सारांश से ही मिली थी। इसके बाद उनका सफलता रथ दौड़ पड़ा और खेर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में उम्दा प्रदर्शन किए।
किस्सा: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को 'फ्रॉड' कहकर दिया था श्राप, 'सारांश' से जुड़ा है ये दिलचस्प वाकया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन