'बाहुबली' फेम अभिनेता प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' की कमाई 8वें दिन कम रही। इसकी एक वजह वीकडेज भी है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार के कलेक्शन में 45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद अगर 'साहो' के अभी तक के आंकड़ों पर गौर करें तो फिल्म ने पहले ही अच्छी कमाई कर ली है।
2 of 5
saaho
- फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'साहो' ने शुक्रवार को 3.50 करोड़ जुटा लिए। इसी के साथ इसके हिंदी वर्जन ने कुल 140 करोड़ का कलेक्शन किया। माना जा रहा है फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
3 of 5
saaho
- फोटो : social media
'साहो' पहले ही साल 2019 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 'साहो' से ऊपर 'भारत', 'कबीर सिंह' और 'मिशन मंगल' हैं। एक हफ्ते में 'भारत' ने 167.60 करोड़, 'कबीर सिंह' ने 134.42 करोड़ और 'मिशन मंगल' ने 121.23 करोड़ रुपये कमाए थे। बता दें कि प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा इसमें नील नितिन मुकेश, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
4 of 5
Chhichhore film poster
- फोटो : file photo
वहीं इस शुक्रवार सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बने 'छिछोरे' कॉलेज लाइफ और दोस्ती पर आधारित फिल्म है। इसे फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन करीब 7 करोड़ का बिजनेस किया है।
5 of 5
Chhichhore
- फोटो : social media
फिल्म को लेकर छात्रों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में वीकेंड में इसे फायदा मिल सकता है और कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिल्म क्रिटिक्स ने इसे मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। अमर उजाला के मूवी रिव्यू में फिल्म 'छिछोरे' को तीन स्टार मिले हैं।