बिग बॉस 14 का खिताब अपने नाम करने के बाद रुबीना दिलैक लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती हैं। इन दिनों रुबीना की तस्वीरों को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि रुबीना ने हाल ही में एक ऐसा फोटोशूट कराया है जिसके कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
सिर पर गुलदस्ता सजाना रुबीना दिलैक के लिए बना मुसीबत, तस्वीर देख यूजर्स कर रहे ऐसे ऐसे कमेंट
रुबीना ने फोटोशूट की जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। लेमन ग्रीन रंग की ऑफशोल्डर ड्रेस में रुबीना का एकदम गॉर्जियस अंदाज देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर बड़ा सा गुलदस्ता सजाया हुआ है। अब यही गुलदस्ता उनकी सिर की मुसीबत बन गया है।
View this post on Instagram
रुबीना ने पिछली रात ये तस्वीरें साझा कीं जिन्हें कुछ ही घंटो में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। रुबीना के फैंस जमकर रुबीना के इस अनोखे अंदाज पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रुबीना का ये अतंरगी अंदाज पसंद नहीं आया। कुछ लोगों ने उन्हें 'पत्ता गोभी' और किसी ने तो 'कचरा' कहकर ही बुला दिया।
बता दें कि इससे पहले रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें साझा की जिनमे वो पूल में मस्ती करती नजर आ रही थीं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद किया था। रुबीना की ये तस्वीरें उनके पति अभिनव शुक्ला ने क्लिक की थी।
गौरतलब है कि अभिनव और रुबीना के रिश्ते में कुछ समय पहले खटास आ गई थी। इसके बाद जब इन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला तो उन्होंने घर में आने का फैसला कर लिया। बिग बॉस के घर में 143 दिन के सफर में ही इन्हें समझ आ गया कि ये दोनो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। रुबीना के मुताबिक बिग बॉस ने ही उनके और अभिनव को बॉन्ड को मजबूत किया है।