बॉलीवुड इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। जब से दुनिया में कोरोना महामारी आई, एक्टर्स और मेकर्स के लिए बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ना मुश्किल हो गया। वर्ष 2021-22 के बाद, द कश्मीर फाइल्स, सूर्यवंशी, ब्रह्मास्त्र और पठान जैसी फिल्में अपना जादू चलाने में सफल रहीं, लेकिन राम सेतु, लाल सिंह चड्ढा, विक्रम वेधा और रक्षाबंधन जैसी कई बिग बजट फिल्मों ने टिकट काउंटर पर दम तोड़ दिया, और फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गईं। इसी पर अब मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कटाक्ष किया है।
Ronnie Screwvala: रॉनी स्क्रूवाला का बॉलीवुड पर कटाक्ष, दर्शकों को हल्के में लेने पर भड़के प्रोड्यूसर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:58 AM IST
सार
रॉनी स्क्रूवाला ने बॉलीवुड फिल्मों के फ्लॉप पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही दर्शकों को हल्के में लिए जाने पर फिल्ममेकर्स पर कटाक्ष करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन