बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन 'चूड़ी जो खनकी हाथों में', 'याद पिया की आने लगी हाए भीगी-भीगी रातों में' जैसे म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुईं। रिया ने फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी मनी' है। रिया ने अपने करियर में 30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। लेकिन बाद में फिल्मों से दूरी बना ली।
2 of 5
रिया सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रिया ने अपने फिल्मी सफर के बारे में पीटीआई से बात करते हुए कहा कि कई हिट फिल्में देने के बाद उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में कीं, जिसे करने में वह सहज नहीं थीं और शायद इसलिए लोगों को लगने लगा कि वह अच्छी एक्ट्रेस नहीं हैं। रिया को एक्टिंग विरासत में मिली थी।
3 of 5
रिया सेन
- फोटो : instagram
रिया ने कहा 'एक समय में मैंने कई सारी बॉलीवुड फिल्में की थीं, जिसमें सेक्सी दिखने, कपड़े और मेकअप आदि को लेकर मैं फिट नहीं थी।' रिया ने कहा कि मुझे 'सेक्सी' और 'बोल्ड' जैसे लेबल मिले थे मुझे इससे डर लगता था। बता दें रिया महज 16 साल की थी जब वह फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एलबम 'याद पिया की आने लगी' में नजर आईं थीं।
4 of 5
रिया सेन
- फोटो : instagram
रिया ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि हर कोई ग्लैमरस दिखना चाहता है, लेकिन मैं काफी छोटी थी जब मैं यहां आई थी। मैं खुद को काफी असहज महसूस करने लगी। मैं हर दिन सेट पर जाकर अपने बाल कर्ल करवाकर घंटों मेकअप के साथ बैठ नहीं सकती थी। मैंने उस समय बॉलीवुड में काम नहीं करने का फैसला सोच-समझकर लिया था।'
5 of 5
रिया सेन
- फोटो : instagram
साल 2017 में रिया ने शिवम तिवारी से शादी कर ली। शिवम पेशे से फोटोग्राफर हैं। फिलहाल रिया बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार वो साल 2013 में फिल्म 'रब्बा मैं क्या करूं' में नजर आई थीं। रिया इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।