अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। वहीं वह मीडिया के जरिए अपनी सफाई और पक्ष रखने की कोशिश कर रही हैं। रिया चक्रवर्ती ने एक निजी अंग्रेजी न्यूज चैनल से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने कई खुलासे किए और अपना पक्ष भी रखा है। इस दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : instagram/rhea_chakraborty, instagram/sushantsinghrajput
रिया चक्रवर्ती ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका बेहद खूबसूरत रिश्ता था। वह इस रिश्ते को लंबे समय के लिए देखती थीं। रिया ने कहा, 'मैं और सुशांत सिंह राजपूत अपने रिश्ते को लेकर हमेशा गंभीर रहे थे। वह मुझसे हमारे भविष्य के बारे में बोलता था, लेकिन मैं इस पर तो ज्यादा कुछ नहीं कहती थी। हां मैं उससे यह जरूर करती थीं कि मुझे छोटी सुशांत जरूर चाहिए। जो बिल्कुल तुम्हारी तरह हो।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने इसके अलावा अपने और सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अन्य बातें भी बताईं। इसके पहले मीडिया से बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी यूरोप यात्रा के बारे में बताया है। रिया चक्रवर्ती ने कहा, 'जब हम यूरोप ट्रिप पर जा रहे थे, तो सुशांत ने बताया कि उसे फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। इसके लिए वह मोडाफिनिल नाम की दवाई लेता है, फ्लाइट से पहले उसने वह दवाई ली क्योंकि वह हर वक्त सुशांत के पास रहती थी।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा, 'जब हम पेरिस में उतरे, तीन दिन तक सुशांत सिंह राजपूत कमरे से बाहर नहीं निकला। ट्रिप पर जाने से पहले वह काफी खुश थे, वह अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे। पेरिस पहुंचने के बाद वह कमरे से नहीं निकले, लेकिन स्विट्जरलैंड पहुंचने पर वह काफी खुश नजर आए। जब हम इटली पहुंचे तो हमारे कमरे में एक अलग तरह का माहौल था।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty
रिया कहती हैं, 'कमरे में मुझे डर लगा, लेकिन सुशांत ने मुझसे कहा सब ठीक है। बाद में सुशांत ने कहा था कि यहां कुछ है, लेकिन मैंने कहा यह बुरा सपना हो सकता है। इसी के बाद से सुशांत की हालत बदली और वह कमरे से बाहर निकलने से घबराने लगे।' इसके अलावा रिया चक्रवर्ती ने और भी ढेर सारी बातों से पर्दा उठाया है।
पढ़ें: बाल कलाकार के तौर पर नागार्जुन ने शुरू किया था अभिनय, इस महिला खिलाड़ी को तोहफे में दी थी 73 लाख की कार