एवरग्रीन ब्यूटी रेखा हमेशा अपने कपड़ों और फैशन को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। रेखा किसी भी इवेंट या पार्टी में जाएं उनके कपड़े हमेशा ध्यान खींचने में कामयाब रहते हैं। अक्सर कांजीवरम साड़ी में नजर आने वालीं रेखा इस बार कुछ अलग लुक में दिखीं।
खूबसूरती के मामले में आज की अभिनेत्रियों को मात देती हैं रेखा, ताजा लुक पर फैंस ने किए ये कमेंट
हाल ही में रेखा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पहुंची थीं। इस बार रेखा ने साड़ी नहीं बल्कि रेशम का काफ्तान पहना था। व्हाइट कलर के काफ्तान के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। उनके लुक को नॉट हेडबैंड्स पूरा कर रहे थे। उनका ये बदला लुक फैंस को खूब भाया और जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
एक यूजर ने रेखा की तुलना दीपिका पादुकोण से करते हुए लिखा- 'बिल्कुल दीपिका पादकुोण की तरह दिख रही हैं।'

एक अन्य यूजर ने रेखा की खूबसूरती देख लिखा- 'क्या ये रेखा हैं?' वहीं किसी ने उन्हें एवरग्रीन ब्यूटी लिखा तो किसी ने डीवा बताया।

हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित घर एंटीलिया में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस फंक्शन में रेखा भी पहुंची थीं। गोल्डन और पर्पल कलर की साड़ी के साथ रेखा ने हैवी ज्वैलरी कैरी की। उनकी खूबसूरती देख सभी कायल हो गए।