बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा 67 साल की हो गई हैं। जितनी चर्चा फिल्मों में उनके दमदार अभिनय की होती है, उतने ही किस्से और गॉसिप निजी जीवन को लेकर भी सिनेप्रमियों की जुबान पर रहते हैं। रेखा एक है, लेकिन उनसे जुड़े किस्से अनेक हैं! वह जब नंबर वन अभिनेत्री हुआ करती थीं उस वक्त भी रेखा उतनी ही लोकप्रिय थीं, जितनी की अब हैं। उनके जीवन से जुडे सच आज भी लोगों को सही-सही नहीं पता। उनके लव-अफेयर, शादी, ब्रेकअप और मांग में सिंदूर भरने तक की कहानी के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है!
रहस्य से लिपटा जीवन जीने वाली रेखा 10 अक्तूबर 1954 को चेन्नई में पैदा हुईं। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत अदाओं से दर्शकों के दिलों में राज करने लगीं। कईयों से प्यार किया, शादी हुई, लेकिन कोई भी रिश्ता खास मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। जीवन का एक हिस्सा विवादों से ही भरा रहा। धर्मेंद्र से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ा और फिर अचानक 1990 में व्यवसायी मुकेश अग्रवाल से शादी रचाकर सबको चौंका डाला। खुशी यहां भी रेखा के कदमों में ज्यादा वक्त तक नहीं टिकी और पति ने एक साल में ही आत्महत्या कर ली। डिप्रेशन में गई रेखा को इंडस्ट्री के ही लोगों ने भला-बुरा क्या नहीं कहा? लेकिन रेखा अपने साथ किस्सों और चुप्पी को लेकर चलती रही। सुभाई घई और अनुपम खेर ने उनको खलनायक तक बता डाला। लेकिन रेखा ने किसी को भी अपनी आंखों और जिंदगी में झांकने नहीं दिया! खुद रेखा ने कभी कहा था कि बंबई एक जंगल की तरह था, और वह निहत्थे चल रही थीं।
अपने करियर की शुरुआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म रंगुला रतलाम से करने वाली रेखा इस वक्त अरबों की संपत्ति की मालिक हैं। चार दशकों के करियर में उन्होंने 180 से ज्यादा फिल्में की और कभी न भुलाये जा सकने वाले किरदार निभाये। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर के करीब है। वह सालभर में 65 लाख रुपये से ज्यादा कमाती हैं। बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में रहने वाली रेखा के घर की कीमत करोड़ों रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 13-14 करोड़ रुपये लेती हैं और ब्रांड प्रमोशन के लिए 5-6 करोड़ रुपये वसूलती हैं।
3 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गई रेखा ने कमर्शिलय फिल्मों के साथ ऑफ बीट फिल्में भी कीं। जिनमें कलयुग, विजेता, उत्सव और इजाजत आदि शामिल हैं। रेखा ने मशहूर निर्देशकों श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नार्ड, गुलजार और मुजफ्फर अली के साथ काम किया और अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया। उमराव जान के रोल के लिए उन्होंने गाना तक सीखा। उमराव जान फिल्म रेखा के अभिनय जर्नी में मील का पत्थर साबित हुई और उनके किरदार को दर्शकों ने काफी सराहा और वह लोगों के दिलों में राज करने लगीं।
4 of 5
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा आज भी जब किसी पार्टी या फंक्शन में जाती हैं, तो वह आकर्षण का केंद्र होती हैं। उन्होंने अमिताभ के साथ कई फिल्मों में काम किया और एक दूसरे के करीब आए। लेकिन दोनों का यह प्यार मुकम्मल नहीं हो सका। 1980 में ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी के फंक्शन में रेखा मांग में सिंदूर भरकर चले गईं थीं। इस पार्टी में अमिताभ अपनी पत्नी जया और माता-पिता के साथ मौजूद थे और मनमोहन देसाई से बात कर रहे थे। जया सास तेजी बच्चन के साथ बैठी हुई थीं। उस वक्त रेखा खूबसूरत साड़ी पहनकर फंक्शन में आई और उनके माथे पर एक लाल बिंदी लगी हुई थी और मांग में सिंदूर था। उस वक्त यहां तक कहा गया कि रेखा ने ये सिंदूर अमिताभ के लिए लगाया था।
5 of 5
रेखा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि, बाद में रेखा ने कहा कि वह शूट से सीधे पार्टी में पहुंचीं थीं। उनका नाम विनोद मेहरा के साथ भी जुड़ा। यहां तक की शादी की अफवाह तक उड़ी। हालांकि रेखा ने इस पर भी कभी खुलकर नहीं बोला और विनोद मेहरा को अपना शुभचिंतक बताया।