बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री हैं। 60 की उम्र पार कर चुकीं रेखा आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। रेखा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री रही हैं जिनके फिल्मी करियर से कहीं बढ़कर उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही। प्यार, शादी, धोखा, नफरत, तन्हाई जैसे शब्द हमेशा रेखा की जिंदगी से जुड़े रहे। फिल्मों में भी रेखा को बड़ी मशक्कत के बाद ही काम मिला था। रेखा की लव लाइफ हमेशा मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। इनमें से एक किस्सा वो भी था जब रेखा का नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया था।
2 of 5
रेखा और अमिताभ बच्चन
- फोटो : yashrajfilms.com
रेखा की जिंदगी की बात हो तो अमिताभ बच्चन का नाम आना लाजिमी हो जाता है। किसी वक्त पर दोनों के अफेयर के चर्चे आम थे। इसे लेकर कई तरह की कहानियां भी सुनने को मिल जाती है। हालांकि अमिताभ के अलावा संजय दत्त का नाम भी रेखा से जोड़ा गया था और दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।
3 of 5
रेखा, संजय दत्त
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो रेखा और संजय दत्त के बारे में ये तक कहा गया था कि दोनों चोरी छिपे शादी कर चुके हैं। रेखा और संजय दत्त ने फिल्म 'जमीन आसमान' में साथ काम किया था। ये फिल्म 1984 में रिलीज हुई थी। इस दौरान रेखा जहां हिट अभिनेत्री का तमगा पा चुकीं थी तो वहीं संजय दत्त का करियर फ्लॉप जा रहा था।
4 of 5
रेखा, संजय दत्त
- फोटो : Instagram
संजय दत्त उन दिनों ड्रग्स के चंगुल में भी बुरी तरह फंसे हुए थे। रेखा उन्हें मुश्किल दौर से निकालना चाहती थीं। ऐसे में ये खबरें आने लगीं थीं कि दोनों का अफेयर चल रहा है और इनकी गुपचुप शादी भी हो चुकी है। इस खबर पर रेखा ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन संजय दत्त ने इसे झूठ बताया था।
रेखा का फिल्मी करियर बहुत हिट रहा, लेकिन उनके अफेयर के किस्से हमेशा चर्चा में बने रहे। अमिताभ बच्चन के साथ उनके अधूरे इश्क की दास्तां से हर कोई वाकिफ रहा, लेकिन उनके अलावा भी रेखा का नाम बॉलीवुड की कई और हस्तियों के साथ जुड़ा। हालांकि इन सारी बातों पर रेखा की तरफ से कभी कोई जवाब नहीं आया।