अभिनेत्री रवीना टंडन जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए 'नो हंगर' (Know Hunger) मुहिम का हिस्सा बन गई हैं। 28 मई को वर्ल्ड हंगर डे के मौके पर रवीना ने यह घोषणा की। इस पहल की मदद से वह देश भर के लाखों बच्चों और उनके परिवारों की खाने की कमी को पूरा करेंगी।
2 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कोविड 19 महामारी के कारण बहुत से अल्पपोषित बच्चे भूख और अपर्याप्त पोषण से जूझ रहे हैं। ऐसे वक्त में रवीना टंडन एक मनोरंजन चैनल के खास डिजिटल शो के जरिए अपना समर्थन दिखा रही हैं। इस शो का लक्ष्य देश के नागरिकों को इस दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।
3 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अपनी इस पहल के बारे में रवीना कहती हैं, 'इस तथ्य को स्वीकार करने में मेरे दिल को ठेस पहुंचती है कि हमारे देश में लाखों बच्चे ऐसे हैं जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहते हैं। उनका परिवार नहीं है, रहने के लिए घर नहीं है।'
4 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रवीना आगे कहती हैं, 'मुझे लगता है कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि वे जितना हो सके उतना इन बच्चों के लिए करें। मैंने हमेशा से माना है कि जो भी जरूरत में हैं उनतक मदद पहुंचानी चाहिए। भारत के नागरिक के तौर पर मुझे लगता है कि जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।'
5 of 5
रवीना टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरना वायरस से उपजे मुश्किल वक्त से लड़ने के लिए रवीना लोगों की मदद करने के लिए अब तक कई कैंपेन का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ म्यूजिक कॉन्सर्ट के माध्यम से कोरोना वायरस से एकदम आगे रहकर लड़ रहे लोगों (डॉक्टर्स, हेल्थ केयर वर्कर्स, पुलिस अफसरों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और सैनिटेशन वर्कर्स) के प्रति सम्मान व्यक्त किया है। इसमें 'कोरोना हीरोज को सलाम' नामक वर्चुअल म्यूजिक कॉन्सर्ट भी शामिल है। इसके साथ ही रवीना लगातार सोशल मीडिया के जरिए सकारात्मक संदेशों के जरिए लोगों तक संदेश पहुंचा रही हैं।
अक्षय कुमार बोले, 'कोविड में नहीं रुकते पीरियड्स', पैडमैन बनकर कर रहे हैं महिलाओं की मदद