नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना के लिए बीता वर्ष करियर के लिहाज से काफी खास रहा। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में उन्होंने रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि के किरदार में दर्शकों का खूब दिल जीता। अब एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस घर बसाने की तैयारियां कर रही हैं।
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना के घर शहनाई बजने वाली है! वे एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ घर बसाने की तैयारी में हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि रश्मिका और विजय फरवरी में सगाई कर सकते हैं। हालांकि, ,सामने आ रही खबरों को लेकर किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
काफी लंबे वक्त से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाकर शादी के मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में दोनों सगाई का एलान कर सकते हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी का खुलासा, गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद असली गैंगस्टर्स उन्हें मानने लगे थे आदर्श
सगाई और शादी की खबरों पर अभी तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रश्मिका और विजय ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है।
Rashmika-Vijay Deverakonda: क्या रश्मिका के घर बजने वाली हैं शहनाई? इस एक्टर के साथ फरवरी में हो सकती है सगाई
रश्मिका की फिल्म 'एनिमल' की बात करें तो हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने पार्टी में शिरकत की। इस दौरान रश्मिका ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। एक दिसंबर 2023 को रिलीज हुई 'एनिमल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 550.47 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है।
OMG: विशाल ने अपने इस शागिर्द से सीखी निर्देशन की बारीकियां, पुराने साथी हनी त्रेहान का सनसनीखेज खुलासा