'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'आरआरआर' के बाद अब लोगों को कमल हासन, विजस सेतुपति और फहद फासिल की आने वाली फिल्म 'विक्रम' का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि तमिल में बनी यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश कनगराज निर्देशित इस फिल्म के हिंदी और तमिल वर्जन का नाम 'विक्रम हिटलिस्ट' है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कमल हासन की तारीफ की थी। अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्रेलर का लिंक साझा करते हुए, रणवीर ने लिखा, "मेरे प्रतिभाशाली दोस्त लोकेश और भारतीय सिनेमा के लीजेंड कमल हासन को चीयर्स! यह ट्रेलर आग है"।
3 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब इस पोस्ट पर नेटिजन्स ने रणवीर सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "उधर बॉलीवुड की लंका जली पड़ी है और ये टॉलीवुड का प्रमोशन करने चले हैं"। बता दें कि रणवीर सिंह ने गलती से टॉलीवुड (तेलुगू फिल्म उद्योग के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपनाम) का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें सही किया और बताया कि विक्रम एक तमिल फिल्म है और इसलिए, उन्हें कॉलीवुड का इस्तेमाल करना चाहिए था।
4 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक अन्य ट्विटर यूजर ने रणवीर से पूछा कि वह पहले बॉलीवुड फिल्मों के लिए समर्थन क्यों नहीं दिखाते क्योंकि उन्होंने लिखा, "आपके पास अन्य उद्योग की फिल्मों को बढ़ावा देने का समय है, लेकिन आपके पास अपनी उद्योग फिल्म धाकड़ को बढ़ावा देने का समय नहीं है"। वहीं रणवीर सिंह के समर्थक ने याद दिलाया कि कंगना रणौत ने भी जयेशभाई जोरदार के लिए कोई समर्थन नहीं दिखाया था।