फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ के बेटे पर आया रणवीर का दिल कहा, 'मैं तैमूर का पापा बनना चाहता हूं'

Mon, 29 Oct 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh wants to become papa taimur ali khan
ranveer singh
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स के भी चहेते हैं। इस कड़ी में नया नाम रणवीर सिंह का जुड़ गया है। हाल ही में रणवीर ने कहा है कि वो ऑनस्क्रीन तैमूर के पापा बनने को बेताब हैं। रणवीर ने इस बात का खुलासा 'कॉफी विद करण' के शो में किया है।
ranveer singh wants to become papa taimur ali khan
ranveer singh
बता दें कि रणवीर का साथ इस शो में अक्षय कुमार ने दिया था। कॉफी विद करण के रैपिड फायर सेशन में रणवीर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, मैं तैमूर के साथ काम करना चाहता हूं। रणवीर आगे कहते हैं कि वे फिल्म में तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहेंगे। बेशक रणवीर के यह जवाब सुनकर कई स्टार्स के दिल टूट गए होंगे। रणवीर ने शो में तैमूर की बहुत तारीफ की है।
ranveer singh wants to become papa taimur ali khan
रणवीर सिंह
रणवीर ने यह भी कहा है कि तैमूर उनके बढ़ापे का सहारा है। बॉलीवुड के जरिए अपने हर रुप को दिखा चुके करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इस बार भी हिट है। शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार मेहमान बनकर आने वाले हैं। इस दौरान यह दोनों अपने जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा करते हुए भी नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh wants to become papa taimur ali khan
ranveer singh alia
आपको बता दें कि रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। खासतौर पर उनके कपड़े। शो के दौरान रणवीर ने अपने फैशन टिप्स के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि करण शॉपिंग के दौरान मंहगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं। जब करण को लगता है कि यह कपड़ा उन पर अच्छा नहीं लगेगा तो वह मुझे दे देते हैं।
विज्ञापन
ranveer singh wants to become papa taimur ali khan
ranveer singh

रणवीर इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले वह दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी उनके फैन्स के लिए किसी नेशनल इवेंट से कम नहीं है। शादी अगले महीने दीवाली के एक हफ्ते बाद (14 और 15 नवंबर)  होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed