Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक फिल्म का 8 करोड़ रुपए लेते हैं रणवीर सिंह, पिता बोले- 'पॉपुलर तो हो गए लेकिन कमाई बहुत कम है'

Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh said he want to make more money his father says too
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के दम पर आज कई निर्देशकों की पहली पसंद बन गए हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में भी आगे रहती हैं। अब रणवीर ने फिल्मों में अपनी कमाई को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही कमाई के मामले में पिता की बातों का भी खुलासा किया है। 
Trending Videos
Ranveer Singh said he want to make more money his father says too
एक इवेंट में मीडिया से मुखातिब होते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि वह अभी जितने रुपए कमाते हैं वह उससे ज्यादा रुपए कमाना चाहते हैं। वह इसके लिए हिंदी फिल्में करना बेहतर समझते हैं। रणवीर सिंह ने अपनी कमाई को लेकर इवेंट में अपने पिता की बातों का भी खुलासा किया। 
Ranveer Singh said he want to make more money his father says too
रणवीर ने कहा- मैं इसलिए और ज्यादा रुपए कमाना चाहता हूं क्योंकि मेरे पिता भी मुझसे हमेशा यही शिकायत करते हैं कि मैं अपनी पॉपुलेरिटी की तुलना में बहुत कम पैसे कमाता हूं। इसलिए मैं हिंदी फिल्मों से ज्यादा रुपए कमाना चाहता हूं। पता हो कि रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 7-8 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh said he want to make more money his father says too
आपको बता दें कि रणवीर सिंह को जल्द ही दादा साहेब एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा। उनको यह अवार्ड इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में 'खिलजी' के किरदार के लिए दिया जाएगा। उनके इस किरदार को आलोचकों और दर्शकों ने खूब पसंद किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed