'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर रातोंरात लाइमलाइट में आई महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) अब किसी स्टार से कम नहीं हैं। रानू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनकी आवाज के मुरीद लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इस महिला की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मेकओवर होते ही रानू को बड़े ऑफर्स मिलने लगे हैं।
2 of 5
Ranu singer
- फोटो : Facebook
नेशनल हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रानू को पश्चिम बंगाल के लोकल खंड विकास अधिकारी कन्याश्री दिवस सेलिब्रेशन के मौके पर सम्मानित करने का विचार कर रहे हैं। यह दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है। इसके अलावा रानू को मुंबई, केरल और बांग्लादेश से भी गाने के ऑफर्स मिल रहे हैं।
3 of 5
Singer Ranu
- फोटो : Facebook
रानू के रेलवे स्टेशन पर गाने गाने वाले वीडियो को 50 लाख बार देखा जा चुका है वहीं 500 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। रानू का गाना वायरल होने के बाद उसकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से लोग कर रहे हैं। रानू मंडल (Ranu Mondal) पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं।
4 of 5
Singer Ranu
- फोटो : Facebook
रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। रानू अपना गुजारा रेलेवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती हैं। इसी दौरान रानू का गाना गाते हुए वीडियो किसी ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।
5 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Facebook
रानू के मेकओवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में पिंक और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। इस लुक में उनका मेकअप और लाइट पिंक लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ है। इन तस्वीरों में रानू को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया है जिसे शो के एक्जीक्यूटिव्स ने स्पॉन्सर किया है।