मीडिया सेंसेशन बन चुकीं रानू मंडल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो इंटरनेट पर इस कदर छा जाएंगीं। इंटरनेट पर पॉपुलर होने के बाद हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में मौका दिया। रानू मंडल ने फिल्म में 'तेरी मेरी कहानी' नाम का गाना रिकॉर्ड किया जो कि रिलीज भी हो चुका है।
2 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
रानू मंडल का ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 11 सितंबर को हिमेश रेशमिया सहित फिल्म की टीम ने इस गाने को रिलीज किया। गाने की पॉपुलरिटी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि महज 4 दिन में इसे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया और यू ट्यूब पर ये ट्रेंडिंग में दूसरे नंबर पर बना हुआ है।
3 of 5
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
फिल्म में हिमेश ने रानू मंडल के साथ दो और गाने भी रिकॉर्ड किए हैं। इनमें 'आदत' और 'आशिकी में तेरी' नाम का गाना शामिल है। इससे पहले हिमेश ने जब रानू मंडल के साथ गाना रिकॉर्ड किया तो इंस्टाग्राम पर कुछ सेकेंड का वीडियो शेयर किया था। हिमेश के शेयर किए गए वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था।
4 of 5
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
सॉन्ग लॉन्च इवेंट के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब हिमेश रेशमिया रो पड़े। भावुक और रोते हुए हिमेश रेशमिया को उनकी पत्नी सोनिया ने संभाला और आंसू पोछे। हिमेश के रोते हुए और उनकी पत्नी के आंसू पोछते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फैंस इन फोटोज में हिमेश की तारीफ कर रहे हैं। वहीं रानू को मौका देने के लिए फैंस उनको शुक्रिया भी कह रहे हैं।
5 of 5
ranu mondal
- फोटो : social media
इस खास मौके पर रानू ने कहा- 'मैं सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना प्यार दिया है। उनके प्यार के बदौलत ही मुझे आज गाना गाने का मौका मिला है। मेरी आवाज पर भरोसा करते हुए हिमेश जी ने मुझे ये बड़ा मौका दिया। मैं उनकी आभारी हूं। अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था।'