रणबीर कपूर को आपने आखिरी बार सिनेमाघरों में कब देखा था? जाहिर है दिमाग पर जोर डालने वाला सवाल है। आखिरी बार वह अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में दिखे। और, उसके बाद अक्सर आलिया भट्ट के साथ ही यहां वहां तस्वीरों में दिखे। लेकिन, सिनेमाघर उनसे लगातार दूर ही रहा। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पूरी होने का नाम नहीं ले रही और जो फिल्में पूरी होने वाली हैं, या हो चुकी हैं, उनकी रिलीज में अभी वक्त बाकी है।
2 of 6
ब्रह्मास्त्र की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
लॉकडाउन से पहले रणबीर फिल्म 'शमशेरा' और अपनी बरसों से बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे। और लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी उन्होंने सबसे पहले 'शमशेरा' की ही शूटिंग पूरी की है। रणबीर कपूर ने कुछ काम 'ब्रह्मास्त्र' का भी निपटाया है लेकिन फिलहाल इसको पूरा करने में रणबीर को थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी।
3 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : वीरल भयानी
जानकारी मिली है कि रणबीर अपनी इस अधूरी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को अगले साल 31 जनवरी से पहले पूरा कर देंगे। लेकिन, उससे भी जरूरी खबर यह है कि रणबीर जनवरी के पहले सफ्ताह से ही लव रंजन की उस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे जिसकी चर्चा काफी दिनों से चल रही है। इस फिल्म का अब तक कोई शीर्षक घोषित नहीं हुआ है।
4 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
लव रंजन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर के साथ अभिनेत्री श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। रणबीर इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए शुरू करेंगे। इस फिल्म को बीच में रोक कर वह पहले आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को पूरा करेंगे और फिर लव रंजन की पूरी फिल्म को मई तक खत्म कर देंगे। इसकी शूटिंग दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में शुरू होगी और बाद में कुछ विदेशी जगहों पर भी इसका फिल्मांकन किया जाएगा।
5 of 6
रणबीर कपूर
- फोटो : फिल्म
इसके अलावा रणबीर की बातचीत 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से भी चल रही है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी जिसको लेकर रणबीर कुछ दिन पहले ही इसके निर्माता भूषण कुमार और मुराद खेतानी से निर्देशक संदीप के साथ मिले थे। इस फिल्म का कामचलाऊ शीर्षक 'एनिमल' बताया जा रहा है। वैसे इसका शीर्षक पहले 'डेविल' सोचा गया था लेकिन यह शीर्षक तो साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही पंजीकृत करवा लिया है।