संजय दत्त की बायोपिक की शूटिंग खत्म होने के बाद रणबीर अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
रणबीर कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें वो शर्ट लेस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कभी सीढ़ियों से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं तो कभी कार में बैठते हुए।
रणबीर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तैयारियों में जुटे हैं और अपने फिजीक पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर जिम से बाहर निकल रहे हैं। रणबीर ने नीले रंग की ट्रैक पैंट के अलावा सफेद रंग की गंजी और कमर में ग्रे जैकेट बांधे हुए हैं। साथ की काले रंग के गॉगल्स उन पर काफी जच रहे हैं।
खबरों की मानें तो संजय दत्त की बायोपिक के लिए रणबीर को अपना वजन काफी बढ़ाना पड़ गया था। ऐसे में दोबारा अपने फिजीक में आने के लिए वो जिम में ज्यादा पसीना बहा रहे हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।