बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए देख रहे हैं। जबकि, उनके साथ एक अन्य महिला भी हैं। इस तस्वीर को उसी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जहां से यह तस्वीर वायरल हो रही है। सबसे खास बात है कि तस्वीर में मौजूद महिला रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को अपनी किताब भेंट कर रही हैं।
सोशल मीडिया: वायरल हो रही है रणबीर-आलिया की यह तस्वीर, जानिए कहां की है?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह तस्वीर अफ्रीका की है। जहां दोनों ही नये साल का जश्न मनाने के लिए गये थे। यहीं रणबीर और आलिया भट्ट ने वाइल्डलाइफ सफारी का भी लुत्फ उठाया। यह तस्वीर बॉलीवुड के इस कपल की एडवेंचरस ट्रिप की है।
कौन है यह महिला जो रणबीर और आलिया को भेंट कर रही है बुक?
इस तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ मौजूद महिला लिसा क्रिस्टोफरसन हैं। लिसा तंजानिया में जन्मी डेनिश लेखिका और डिजाइनर हैं। उन्होंने ही इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Lisa Christoffersen (@lisa_christoffersen_)