रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां अयोध्या में सोमवार (22 जनवरी) को नजर आईं। इन कलाकारों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही के एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अगली पंक्ति में बैठे अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से हालचाल लेते हुए दिखे।
2 of 5
पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
क्लिप में प्रधानमंत्री हाथ जोड़कर बिग बी का अभिवादन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बिग बी ने अभिषेक बच्चन के साथ उसी भाव से प्रतिक्रिया व्यक्त की। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री बिग बी के हाथ के बारे में पूछते दिखे, संभवतः वे चोट लगने का संकेत दे रहे थे।
3 of 5
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फिल्मी हस्तियां
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी के अलावा, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम माधव नेने, रोहित शेट्टी, राजकुमार हिरानी, चिंरजीवी और राम चरण जैसी फिल्मी हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य वीडियो में, रणबीर, आलिया और रोहित शेट्टी को मंदिर में प्रवेश से कुछ देर के लिए मना कर दिया गया, क्योंकि वे गलत गेट के पास पहुंच गए थे। मशहूर हस्तियों ने शालीनता से अपनी गलती स्वीकार की और प्रवेश के लिए सही गेट की ओर बढ़े। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी ने जानकारी दे रहे हैं कि वे गलत गेट पर पहुंच गए हैं।
उद्घाटन समारोह से एक और वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ अयोध्या में राम मंदिर के परिसर में नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'हम भाग्यशाली हैं कि हमें ऐसा समारोह देखने को मिला।
#WATCH | BJP MP and actor Hema Malini seen dancing with Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti at the Ram Temple premises in Ayodhya. pic.twitter.com/RPy8lf0DNx
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।