निर्देशक ओम राउत ने अपनी पहली हिंदी फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली और अब वह एक्टर प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्म 'आदिपुरुष' लाने को तैयार हैं। इस फिल्म में भगवान राम के विलक्षण व्यक्तित्व को उकेरा गया। ओम राउत के लिए यह महज एक फिल्म नहीं बल्कि राम धुन हो चुकी है। उनकी बातों में भी भगवान राम की चौपाइयों का जिक्र होता रहता है। रामनवमी के मौके पर अब ओम राउत ने रामनवमी के मौके पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हीं।
Adipurush: निर्देशक ओम राउत ने खास अंदाज में दी रामनवमी की शुभकामनाएं, बोले-'बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न'
बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न'
निर्देशक ओम राउत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से रामनवमी के पावन अवसर की शुभकामनाएं खास अंदाज में दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर। जन्म हुआ प्रभु श्री राम का, झूमे नाचे हर जन घर नगर।।" उन्होंने आगे लिखा, 'बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न'
शेयर किए आदिपुरुष के पोस्टर
उफनता वीरता का सागर,
ओम राउत ने रामनवमी के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए फैंस के बनाए हुए आदिपुरुष के पोस्टर भी शेयर किए हैं। इन पोस्टर्स को उन्होंने एक मोशन वीडियो के द्वारा शेयर किया है और अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।
छलकती वात्सल्य की गागर।
जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का,
झूमें नाचे हर जन घर नगर।।
Celebrating the victory of good over evil✨#ramnavmi #adipurush pic.twitter.com/Xbl1kOgZ7z
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म आदिपुरुष की कहानी हिंदू महाकाव्य रामायण के चरित्रों पर आधारित है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार भगवान राम की भूमिका में हैं तो वहीं सैफ अली खान लंका नरेश रावण की भूमिका में नजर आने वाले हैं और एक्ट्रेस कृति सेनन माता सीता का किरदार निभाती दिखाई देंगी। निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को महाशिवरात्रि के मौके पर 12 जनवरी 2023 को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।