फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma video dancing with girl goes viral RGV says 'it's not me

सोशल मीडिया: लाल ड्रेस वाली लड़की संग डांस करते दिखे राम गोपाल वर्मा, बोले- यह मैं नहीं

Sun, 22 Aug 2021 08:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 08:22 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उनकी पिछले लंबे अरसे से कोई सफल फिल्म नहीं रही इसके बावजूद रामगोपाल वर्मा आए दिन चर्चा में बने रहते हैं।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma video dancing with girl goes viral RGV says 'it's not me
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा उनकी पिछले लंबे अरसे से कोई सफल फिल्म नहीं रही इसके बावजूद रामगोपाल वर्मा आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा के नाम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे शख्स राम गोपाल वर्मा हैं। जिसके बाद राम गोपाल वर्मा ने खुद ट्वीट करते हुए वीडियो की सच्चाई बताई है। राम गोपाल वर्मा ने एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट को कोट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित कई अन्य की कसम खाता हूं, ये मैं नहीं हूं।'

विज्ञापन

 

Ram Gopal Varma video dancing with girl goes viral RGV says 'it's not me
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

इससे पहले रामगोपाल वर्मा ने एक वीडियो शेयर कर तालिबानियों की आलोचना की है और उन्हें जानवर बताया। वीडियो में गन लिए हुए लड़ाकों का एक समूह दिख रहा है जो अजीब तरह से खाना खा रहे हैं। इनमें कुछ लड़ाके तो कुर्सी पर भी अजीब तरह से बैठे दिख रहें हैं तो कुछ फर्श पर बिछी कालीन पर बैठकर बेतरतीब से खाना खा रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Gopal Varma video dancing with girl goes viral RGV says 'it's not me
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को शेयर कर राम गोपाल वर्मा ने लिखा है कि, ‘आप देख सकते हैं तालिबानी किस प्रकार के जानवर हैं, वे राष्ट्रपति भवन में कैसे खाना खा रहे हैं।’ खाने खाने के असभ्य तरीके की बात कर वर्मा यह कह रहे हैं कि ये लड़ाके जानवर हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed