अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। भाई-बहनों पर आधारित इस फिल्म से मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह ढेर हो गई। अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फायदा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म की कमाई लगातार खराब चल रही है और 11वें दिन यानी रविवार को भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है।
2 of 4
फिल्म रक्षा बंधन की ऑनस्क्रीन बहनों के साथ अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'रक्षाबंधन' ने शुक्रवार यानी नौवें दिन महज 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन उम्मीद थी कि फिल्म के कलेक्शन में वीकएंड पर कुछ सुधार आ सकता है। लेकिन अक्षय कुमार को शनिवार और रविवार का भी फायदा नहीं मिला। इस फिल्म ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ लगभग 1.22 करोड़ रुपये की कमाई की थी और रविवार को भी रक्षा बंधन का हाल कुछ ऐसा ही रहा।
3 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रविवार यानी 11वें दिन 'रक्षाबंधन' ने लगभग 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई अब तक सिर्फ 42.94 करोड़ रुपये तक पहुंची है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में इजाफा जरूर हुआ है। लेकिन यह इतना मामूली रहा, जिसका कुछ फायदा नहीं है। 70 करोड़ के बजट में बनी अक्षय कुमार की यह फिल्म भी फ्लॉप साबित हो गई है। इससे पहले साल अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।
4 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी 'रक्षाबंधन' की कहानी एक ऐसे मिडिल क्लास भाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जीवन की परेशानियों के बीच अपनी बहनों की जिम्मेदारी उठा रहा है। वह किसी अच्छे घर में अपनी बहनों की शादी करना चाहता है, हालांकि इन सबके बीच में उसकी अपनी शादी रुकी है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं।