अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य कलाकार इसका जोरशोर से प्रचार करते नजर आ रहे हैं। अक्षय इन दिनों फिल्म के अन्य कलाकारों के साथ देशभर के अलग-अलग शहरों में घूमकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने अब इसके ओटीटी रिलीज की तैयारी भी शुरू कर दी है।
2 of 4
रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह फिल्म रक्षा बंधन के त्यौहार पर रिलीज की जा रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि इस दिन छुट्टी की वजह से फिल्म के कलेक्शन को फायदा पहुंच सकता है। निर्माताओं के साथ थिएटर मालिक भी फिल्म के अच्छे बिजनेस करने का अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच एक थिएटर मालिक ने खुलासा किया है कि फिल्म की रिलीज के तीन महीने यानी 12 हफ्तों बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेकर्स के इस फैसले से थिएटर मालिकों को काफी राहत मिली है। साथ ही उन्होंने बताया कि इससे कुछ हफ्ते और सिनेमाघरों को खचाखच भरे रहने का मौका मिलेगा।
3 of 4
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रक्षा बंधन भाई-बहन के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में अक्षय के अलावा सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, दीपिका खन्ना और सहजमीन कौर नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, अलका हीरानंदानी और केप ऑफ गुड फिल्म्स की ओर से किया गया है। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। वहीं इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है।
4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म राह उतनी आसान नहीं है क्योंकि उसी दिन यानी 11 अगस्त को आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज हो रही है। दोनों ही एक्टर अपनी फिल्मों को जबरदस्त ओपनिंग दिलाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। अब दोनों फिल्मों में अच्छा बिजनेस कौन करेगा यह तो जनता ही तय करेगी।