मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कई दिनों से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही कॉमेडियन अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। हालांकि, बीते कुछ दिनों से आ रही खबरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। लेकिन अब हाल ही में उनकी हेल्थ से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सामने आई खबरों के मुताबिक राजू की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।
2 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : ANI
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमेडियन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। दरअसल, बीते दिन दिल का दौरा पड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बीते आठ दिन से होश में नहीं आए हैं। ऐसे में अब उनकी बिड़गती हालत की खबर सामने आते ही हर कोई चिंता में हैं। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी काफी नाजुक हालत में हैं और डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
3 of 5
वाराणसी में सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव।
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव को हल्का बुखार हुआ था, जिसके चलते उन्हें बुखार न आने की दवा दी जा रही है। बीते दिनों डॉक्टर्स ने उनकी हेल्थ में कोई सुधार ना देखते हुए डॉक्टर्स ने उनका एमआरआई कराया था। एमआरआई रिपोर्ट में पता चला था कि राजू के सिर की एक नस दबी हुई है, जिसकी वजह से उनके सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में कुछ धब्बे पाए गए थे।
4 of 5
राजू श्रीवास्तव,शेखर सुमन
- फोटो : Social media
इससे पहले डॉक्टर्स ने उनकी हालत स्थिर बताते हुए उम्मीद जताई थी कि उन्हें एक हफ्ते के अंदर होश आ जाएगा। इतना ही नहीं उनके दोस्त और अभिनेता शेखर सुमन ने भी उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए फैंस के लिए एक ट्वीट किया था। शेखर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'राजू की तबीयत को लेकर आज की अपडेट यह है कि वह स्टेबल हैं। वह अभी भी बेहोश हैं लेकिन स्टेबल हैं। उन्हें रिकवर करने में अभी एक हफ्ता और लगेगा। उनके जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए. हर हर महादेव।'
5 of 5
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब उनकी हालत बिगड़ने की खबर सामने आते ही हर कोई परेशान हो गया है। साथ ही सभी उनके जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना कर रहे हैं। गौरतलब है कि 10 अगस्त को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जिम करते समय अचानक बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर हैं।