कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का कल यानी 21 सितंबर को निधन हो गया है। गजोधर भैया के नाम से मशहूर राजू श्रीवास्तव दिल का दौरा पड़ने के बाद 10 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। एक महीने से ज्यादा तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ने के बाद वह गुरुवार को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। कॉमेडियन के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई और सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राजू तो अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें अभी भी लोगों के दिलों में मौजूद हैं।
2 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू श्रीवास्तव के दोस्त और भारती ज्ञानपीठ स्कूल के प्रिंसिपल सिद्धार्थ बाजपेयी ने कॉमेडियन के स्कूल के दौरान का एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। राजू और सिद्धार्थ एक ही स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ते थे। उस समय सिद्धार्थ 11वीं क्लास में थे और राजू सातवीं की पढ़ाई कर रहे थे। सिद्धार्थ ने बताया कि राजू गरीब परिवार के ताल्लुक रखते थे। वह स्कूल की फीस भी नहीं भर पाते थे, लेकिन वह इतने टैलेंटेड थे कि स्कूल की ओर से उनकी फीस माफ कर दी गई थी।
3 of 4
हुनर हाट में आए थे राजू श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
इसके आगे सिद्धार्थ बाजपेयी ने बताया कि राजू श्रीवास्तव स्कूल के दौरान टीचर की मिमिक्री करते थे। ऐसे में स्कूल की ओर से उन्हें फ्री स्कॉलरशिप दी गई थी। हालांकि स्कूल के टीजर को राजू का उनकी मिमिक्री करना पसंद नहीं था और वे प्रिंसिपल से उनकी शिकायत करते थे। प्रिंसिपल टीचर के सामने राजू को डांट लगा देते थे। लेकिन बाद में प्रिंसिपल राजू की तारीफ करते और इसी फील्ड में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करते थे।
4 of 4
राजू श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था और 23 सितंबर को उनका निधन हो गया। वहीं, आज दिल्ली के द्वारका में राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार होगा। राजू श्रीवास्तव अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग और बोलने के अलग अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। राजू ने छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अपने अभिनय का जलवा भी दिखाया है।