अभिनेता आर माधवन का जन्म एक जून 1970 को जमशेदपुर में हुआ था। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि फिल्मों में आने से पहले माधवन आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वो अभिनेता बन गए। उनकी लव स्टोरी भी कम इंटरेस्टिंग नहीं हैं। माधवन अपनी एक स्टूडेंट पर दिल हार बैठे थे जो आज उनकी पत्नी हैं। तो चलिए माधवन की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
जब अपनी ही स्टूडेंट को दिल दे बैठे थे आर माधवन, देखें 21 साल पुरानी शादी की तस्वीरें
साल 1999 में माधवन ने सरिता बिर्जे संग सात फेरे लिए। दोनों की पहली मुलाकात महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई थी। अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद माधवन कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग की क्लासेस लेने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात सरिता से हुई। क्लासेस के बाद सरिता को एयरहोस्टेस की जॉब मिल गई तो वो एक दिन माधवन को शुक्रिया कहने पहुंचीं। सरिता ने उनसे डिनर के लिए कहा और इस तरह से दोनों की दोस्ती हुई।
एक इंटरव्यू में माधवन ने बताया था कि 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं। उसने मुझे एक दिन डिनर के लिए पूछा। मैं एक सांवला लड़का था ऐसे में मैंने सोचा कि ये मेरे लिए एक मौका है। धीरे-धीरे हमारे बीच दोस्ती हुई और उसका साथ मुझे अच्छा लगने लगा।' लंबे समय तक डेट करने के बाद माधवन और सरिता शादी के बंधन में बंध गए। दोनों का एक बेटा वेदांत है।
माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज, बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। माधवन की एक बहन देविका रंगनाथन भी हैं। माधवन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहे। पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे। उन्हें महाराष्ट्र बेस्ट कैडेट से नवाजा जा चुका है।
साल 1996 में माधवन ने अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में भेजा था। यहां से उन्हें एड के ऑफर मिलने लगे। माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। बॉलीवुड में माधवन को 'रहना है तेरे दिल में' से पहचान मिली। इसके बाद 'रंग दे बसंती', '3 इडियट्स' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में उनका काम खूब पसंद किया गया।
शोहरत की चाह में इन टेलीविजन सितारों ने बदला अपना नाम, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी हैं लिस्ट में शामिल