बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे बाबिल खान अपने पहले प्रोजेक्ट 'काला' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जहां फैंस बाबिल के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, तो अभिनेता को 'डेब्यू' शब्द एकदम पसंद नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह स्टार किड या इरफान खान के बेटे नहीं होते तो कोई भी उनकी परवाह नहीं करता।
Babil Khan:‘डेब्यू’ शब्द पसंद नहीं करते बाबिल, बोले-इरफान खान का बेटा नहीं होता तो शायद ही किसी को परवाह होती
बाबिल से एक इंटरव्यू के दौरान जब 'डेब्यू' शब्द की अस्वीकृति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं इरफान खान का बेटा नहीं होता, तो किसी को भी मेरे डेब्यू की परवाह नहीं होती। मैं फिल्मों में आने की कोशिश कर रहा होता, ऑडिशन दे रहा होता और शायद एक हिस्सा बन रहा होता। अपने काम के माध्यम से मान्यता प्राप्त करना विरासत में मिली मान्यता से बहुत अधिक है। मुझे ऐसा लगता है कि 'डेब्यू' और 'लॉन्च' शब्द, ये चीजें हमेशा व्यक्ति को कहानी और फिल्म से बड़ा बनाती हैं।'
Surinder Kaur: ऐसे 'पंजाब दी आवाज' बनी लोक गायिका सुरिंदर कौर, छह दशक के करियर में गाए 2000 से ज्यादा गानें
इसके आगे बाबिल खान ने कहा, 'शुरू से ही मैं अपनी मां की परवरिश का सम्मान करना चाहता था। जब मुझे फिल्म मिली तो मैं खुश था कि मैं महिला प्रधान फिल्म में एक सपोर्टिंग किरदार निभा रहा हूं, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। यह मुझे बिल्कुल आसान नहीं लगता और बहुत असहज करता है। एक कलाकार ऐसा क्यों चाहेगा? मैं अभी नहीं जानता। वो मैं नहीं हूं। डेब्यू शब्द से मुझे थोड़ा दुख होता है।'
Box Office Report: 'दृश्यम 2' को कड़ी टक्कर देने आ गई है 'भेड़िया', धीमी रफ्तार से बढ़ रही 'ऊंचाई' और 'यशोदा'
बता दें कि ‘काला’ का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है। इसमें तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी कोलकाता में 1940 के दशक की पृष्ठभूमि में एक गायिका और उसकी मां के बीच के जटिल संबंधों पर आधारित है। फिल्म में बाबिल तृप्ति के प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आते हैं। यह कर्णेश शर्मा की क्लीन स्लेट फिल्मज द्वारा निर्मित है और 1 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। गौरतलब हो कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद इरफान खान का अप्रैल 2020 में निधन हो गया।
Pathaan: शाहरुख को मिला टॉम क्रूज के स्टंट डायरेक्टर का साथ, हिंदी सिनेमा के लिए रचा सबसे बड़ा एक्शन थ्रिलर