फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   producer mahesh danannavar to remake kgf star yash kannada superhit googly know the details

Googly Remake: 'केजीएफ' स्टार यश की सुपरहिट फिल्म 'गुगली' का बनेगा रीमेक, यहां जाने सारी डिटेल

Thu, 21 Jul 2022 12:13 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 12:13 AM IST
सार

अभिनेता यश ने केजीएफ 2 से पहले भी दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक सफल फिल्म है गुगली। जानकारी है कि अलग-अलग भाषाओं में इसका रीमेक बनने वाला है।

विज्ञापन
producer mahesh danannavar to remake kgf star yash kannada superhit googly know the details
अभिनेता यश की फिल्म गुगली का बनेगा रीमेक - फोटो : insta

विस्तार

फिल्म केजीएफ 2 की जबरदस्त सफलता के बाद पैन इंडिया स्टार बन चुके साउथ अभिनेता की लोकप्रियता में चार चांद तो लग ही चुके हैं। ऐसे में हर प्रोड्यूसर या निर्देशक उनके साथ फिल्में करना चाहेगा। फिलहाल इस समय जानकारी सामने आई है कि अभिनेता यश की फिल्म 'गुगली' का रीमेक बनने वाला है। कन्नड़ भाषा में बनी 'गुगली' भी बॉक्स ऑफिस पर खरे सोने की तरह चमकी थी। अब जबकि इसके रीमेक की खबर सामने आ गई है तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं सारी डिटेल।

विज्ञापन

इस फिल्म निर्माता ने खरीदा राइट्स
बात करें फिल्म 'गुगली' के रीमेक की तो जाने-माने फिल्म निर्माता महेश दन्नावर ने इस फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रीमेक बनाने का फैसला किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दन्नावर ने इस सुपरहिट फिल्म के  रीमेक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। अब इसे अलग-अलग भाषाओं में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरहिट रही थी फिल्म गुगली
बात करें फिल्म गुगली की तो साल 2013 आई इस फिल्म में अभिनेता यश  के अलावा कृति खरबंदा उनके अपोजिट मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म ने न सिर्फ जबरदस्त कमाई की थी बल्कि कई अवॉर्ड्स भी झटके थे।

विज्ञापन

अलग-अलग भाषा में बनेगा रीमेक
फिल्म 'गुगली' का रीमेक बनाने के पीछे कारण हैं कि यह एक ब्लॉकबस्टर  सफल रही थी.जिसको देखते हुए इसका कई भाषाओं में रीमेक बनाया जाएगी। निर्माता दन्नवर का लक्ष्य फिल्म को अलग-अलग भाषा जानने वाले दर्शकों तक पहुंचाना  है। फिलहाल अभी फिल्म की कास्ट और क्रू के मसौदे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed