फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Director Pahlaj Nihalani Mother passed away, last rites will be performed at Santacruz Crematorium

दुखद: निर्माता-निर्देशक पहलाज निहलानी की मां का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Sun, 21 Aug 2022 12:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 21 Aug 2022 12:45 PM IST
सार

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी की मां का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज श्मशान घाट में 3:30 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
Producer Director Pahlaj Nihalani Mother passed away, last rites will be performed at Santacruz Crematorium
पहलाज निहलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्माता निर्देशक पहलाज निहलानी की मां का निधन हो गया। आज दोपहर 3:30 बजे सांताक्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहलान निलहानी ने 80 और 90 के दशक में कई बेहतीरन फिल्में बनाई हैं, जिनमें  'शोला और शबनम', 'आंखें', 'आग ही आग' शामिल हैं। इसके अलावा वह 19 जनवरी  2015 से 11 अगस्त 2017 तक सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले साल रहे थे बीमार
पिछले साल पहलाज निहलानी भी काफी बीमार थे। उनका मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जब वह 28 दिन तक अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने इस बात को बाहर नहीं आने दिया था और न ही किसी का फोन उठाते थे। उनके परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा को ही इसकी जानकारी थी। उन्हें फूड पाइजनिंग हुई थी, जिसके चलते उन्हें खून की उल्टी भी हुई थी। शुरुआत में पांच-छह दिन वह आईसीयू में रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार इस फिल्म को किया प्रोड्यूस
बता दें कि पहलाज निहलानी ने आखिरी बार अभिनेता गोविंदा की फिल्म 'रंगीला राजा' को प्रोड्यूस किया था। वैसे तो 'रंगीला राजा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन खास बात ये है कि 1986 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'इल्जाम' से ही गोविंदा ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed