बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकी हैं। अभिनय के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा अपने कमाल के फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।कभी अपने देसी अंदाज से वो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं तो कभी अतरंगी कपड़ों में ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने एक आउटफिट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं जिसमें उन्होंने हिंदू देवी काली की प्रिंट वाली जैकेट पहनी है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
वायरल फोटोः प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पर दिखी मां काली की तस्वीर, फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
बता दें कि प्रियंका की इस तस्वीर में जैकेट पर बनी मां काली की तस्वीर नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स कैरी किए हैं। उनकी ड्रेस की तारीफ तो हो ही रही है साथ ही जैकेट पर बनी मां काली की तस्वीर भी हर किसी का ध्यान खींच रही है।
प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्डन आउटफिट में भारतीय टच देना फैंस को काफी पसंद आया है। इसे लेकर प्रियंका की काफी तारीफ हुई और फैंस ने उन्हें काली का भक्त बताया। इस तस्वीर में प्रियंका निक का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी अपने देश को नहीं भूली हैं ये बात अक्सर उनकी तस्वीरों में दिख जाती है। यही वजह है कि फैंस उनकी तस्वीरों को और भी ज्यादा पसंद करते हैं।
A post shared by PriyankaChopraCloset fanpage (@priyankacloset)
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा अपने बोल्ड और यूनिक फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। वो अपने हर तरह के आउटफिट को फैंस के सामने बिंदास होकर फ्लॉन्ट करती हैं। रेड कॉर्पेट से लेकर अवॉर्ड शो तक ऐसे कई मौकों पर प्रियंका अपने फैशन से फैंस को प्रभावित कर चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम शो 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो रिचर्ड मैडन के साथ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म' टेक्स्ट फॉर यू' में भी काम कर रही हैं। प्रियंका बहुत जल्द 'मैट्रिक्स' की अगली सीरीज में भी नजर आ सकती हैं।