फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा को हग करते हुए निक जोनस ने किया KISS, अभिनेत्री बोली- 'मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं'

Mon, 20 Jul 2020 08:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 20 Jul 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Thanks Nick Jonas Shares Her Feeling Kissing Pic Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बेहद प्यारा पोस्ट लिखते हुए दोनों की एक तस्वीर भी शेयर की। इस फोटो में हमेशा ही फैशनेबल दिखने वाली प्रियंका बेहद खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आईं। ऐसे में निक जोनस ने उनके लिए खास मैसेज लिखा। प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर सबसे खास विश उनके पति निक जोनस की ओर से रही।




Priyanka Chopra Thanks Nick Jonas Shares Her Feeling Kissing Pic Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

अब प्रियंका चोपड़ा ने एक और पोस्ट लिखकर अपने पति निक जोनस को धन्यवाद दिया है। प्रियंका ने जो तस्वीर साझा की है उसमें निक उन्हें पीछे से हग करके किस करते हुए दिख रहे हैं। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा है- 'मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। दो साल पहले इसी दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन उस दिन के बाद मैं हर रोज हां कहती हूं। तुमने इस वीकेंड को यादगार बना दिया। मुझे हमेशा सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To the greatest joy of my life. 2 years ago on this day you asked me to marry you! I may have been speechless then but I say yes every moment of everyday since. In the most unprecedented time you made this weekend so incredibly memorable. Thank you for thinking of me all the time. I am the luckiest girl in the world! I love you @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Priyanka Chopra Thanks Nick Jonas Shares Her Feeling Kissing Pic Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

याद दिला दें कि निक ने प्रियंका के जन्मदिन पर उनके संग एक रोमांटिक फोटो साझा करते हुए लिखा था, 'मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगीभर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी, तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Thanks Nick Jonas Shares Her Feeling Kissing Pic Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस तस्वीर को फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी अक्सर तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Thanks Nick Jonas Shares Her Feeling Kissing Pic Goes Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड का खिताब जीता चुकी हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाई है। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके सबको चौंका दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed