फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्वांटिको के बाद इस वेब सीरीज में दिखेंगी प्रियंका, अमेजन के साथ किया लाखों डॉलर का ये सौदा

Wed, 01 Jul 2020 02:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 01 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Signed Million Dollar Deal with Amazon Prime For Two Years After Quantico Series
priyanka chopra - फोटो : instagram

'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की ब्रांडिंग भले हिंदी सिनेमा में सिमट चुकी हो लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में वह अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार कुछ न कुछ करती रहती हैं। एबीसी स्टूडियो की सीरीज क्वांटिको का तीसरा सीजन खत्म होने के दो साल बाद प्रियंका ने प्राइम वीडियो के साथ दो साल की डील साइन की है। इस डील के बदले प्रियंका को एक मोटी रकम मिलने की बात कही जा रही है।

Priyanka Chopra Signed Million Dollar Deal with Amazon Prime For Two Years After Quantico Series
priyanka chopra - फोटो : instagram

इस सौदे के बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका कहती हैं, 'एक अभिनेत्री और एक निर्माता होने के नाते मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं दुनिया के हर हिस्से से अलग-अलग भाषाओं की कहानियां लोगों के सामने पेश करूं। हम अमेजॉन के साथ मिलकर अपने इस सपने को और अच्छे से साकार करने वाले हैं। एक कहानीकार के रूप में मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना ही नहीं बल्कि खुले दिमाग से और साफ दृष्टिकोण के साथ मुझे खुद को कुछ चुनौतीपूर्ण कहानियां कहने के लिए भी तैयार करना चाहिए। अपने 20 साल के फिल्मी करियर में लगभग 60 फिल्मों में काम करने के बाद मुझे लगता है कि मैं सही रास्ते पर अग्रसर हूं।'

Priyanka Chopra Signed Million Dollar Deal with Amazon Prime For Two Years After Quantico Series
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media

वहीं, इस सौदे के बारे में अमेजन स्टूडियो की प्रमुख जेनिफर साल्के ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा और मैं लोगों के सामने कहानियां प्रस्तुत करने का एक जैसा जज्बा रखते हैं। हमारे साथ ओरिजिनल कंटेंट को बनाने के लिए प्रियंका बहुत उत्साहित हैं जो लोगों को विश्व स्तर पर जोड़ेगा। वह एक बेहतरीन निर्माता हैं। आने वाले समय में हम साथ में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Signed Million Dollar Deal with Amazon Prime For Two Years After Quantico Series
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

कुछ ही समय पहले प्रियंका के दो अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करने की खबर आई थी। इसमें से एक ड्रामा सीरीज है जिसमें वह रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, दूसरा प्रोजेक्ट उनकी शादी से ही प्रेरित होगा। इस प्रोजेक्ट का वह अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर निर्माण करेंगी।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Signed Million Dollar Deal with Amazon Prime For Two Years After Quantico Series
the sky is pink - फोटो : social media

प्रियंका की अमेजॉन के साथ हुई इस नई डील के साथ संभावना है कि कुछ मजेदार कहानियां दर्शकों को देखने के लिए मिल सकती हैं। प्रियंका को अंतिम बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। अब वह हॉलीवुड की सुपर हीरो फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनका नाम हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्म सीरीजों में से एक 'द मैट्रिक्स' से भी जुड़ चुका है।

पढ़ें: अक्षय से लेकर सारा तक बाहर निकले ये सितारे, लॉकडाउन में छूट के बाद सामान्य होती दिख रही जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed