प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को शादी के बंधन में बंधे 10 दिन बीत चुके हैं। दिल्ली में रिसेप्शन भी हो चुका है। मुंबई रिसेप्शन को अभी दिन शेष है, लेकिन काम पर वापिस लौटने से पहले दोनों ने एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला किया है और इस ब्रेक के लिए दोनों ने समुंद्र किनारे को चुना। आगे की स्लाइड में जानिए, कहां है ये क्यूट कपल?
2 of 5
priyanka nick jonas
- फोटो : instagram
हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुटियों का एक तस्वीर शेयर की है। वहीं खबरों की मानें तो दोनों न्यूली वेड ओमान में छुटियां बिता रहे हैं। बता दें कि उदयपुर में ईशा अंबानी की पूर्व-शादी समारोहों से लौटने के बाद निक और प्रियंका अपने हनीमून के लिए चले गए हैं।
3 of 5
priyanka nick photoshoot,
- फोटो : Instagram
प्रियंका ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें रेत पर "एनजे" और "पीसीजे" लिखा हुआ है, जो निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा जोनास के लिए है। तस्वीर में देसी गर्ल ने एक दिल और एक किस का इमोजी भी जोड़ा हुआ है।

4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
हाल ही में निक और प्रियंका 'हैलो मैग्जीन' के कवर पेज पर नजर आए थे जिसमें दोनों ईसाई शादी समारोह के अवतार में थे। प्रियंका और निक ने अपनी भव्य जोधपुर शादी को कवर करने के लिए भी कई पत्रिकाओं के साथ हाथ मिलाया था, जो कि पांच दिनों में हुई थी और इसमें दो समारोह शामिल थे- ईसाई और हिंदू परंपराओं के अनुसार।
5 of 5
kim kardashian priyanka chopra
वहीं प्रियंका की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह निर्माता-निर्देशक शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर होंगे। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के खास दोस्तों और करीबीयों के साथ रिसेप्शन पार्टी करेंगे। ये प्रियंका और निक की दूसरी रिसेप्शन पार्टी रहेगी।