जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने लगभग चार दशक लंबे करियर में अलग-अलग भाषाओं के अलावा हिंदी में भी 'हेरा फेरी', 'हंगामा', 'हलचल', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', 'ढोल', 'भूल भुलैया' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। इतना काम करने के बावजूद प्रियदर्शन को इस बात का मलाल है कि उन्होंने अब तक पिछली सदी के महानायक रहे अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं किया।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
प्रियदर्शन अब भी अमिताभ के साथ काम करने की कोशिश कर रहे हैं और वह उनके लिए एक अच्छी पटकथा की तलाश में हैं। प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह वर्ष 2016 में आई अपनी मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक हिंदी में बनाना चाहते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें अभिनेता मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का मुख्य किरदार अंधा है। प्रियदर्शन ने बताया है कि वह इस किरदार को अमिताभ बच्चन को देना चाहते थे लेकिन इस विषय पर अमिताभ तो पहले ही एक फिल्म बना चुके हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
प्रियदर्शन का कहना है कि अब वह अमिताभ के लिए कोई दूसरी पटकथा खोज रहे हैं। पटकथा इतनी मजबूत होनी चाहिए जिस पर प्रियदर्शन अमिताभ के साथ काम कर सकें। प्रियदर्शन ने अपने लगभग 40 वर्ष पुराने करियर पर अफसोस जताते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री को इतने वर्ष दिए हैं लेकिन अब तक वह अमिताभ बच्चन के साथ काम नहीं कर पाए। कई बार कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर ये दोनों बेहद करीब आए लेकिन अंत में बात नहीं बनी और साथ काम हुआ ही नहीं।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter: @@SrBachchan
प्रियदर्शन तो अमिताभ को अपनी प्रेरणा भी मानते हैं। वह कहते हैं कि अपने लगभग चार दशक लंबे करियर के बाद उन्हें लगता है कि अब उन्हें अपनी सेवा से निवृत हो जाना चाहिए। लेकिन, वह अमिताभ बच्चन का जोश देखकर ही अपनी सोच को काबू में करते हैं। प्रियदर्शन सात साल बाद फिर से हिंदी सिनेमा में वापसी कर रहे हैं।
5 of 5
हंगामा 2 कास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रियदर्शन ने अपनी वर्ष 2003 की सुपरहिट फिल्म 'हंगामा' का सीक्वेल बनाया है जिसमें परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मीजान जाफरी और प्रणीता सुभाष मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से काम में आई रुकावट के चलते फिल्म समय पर पूरी नहीं हो पाई। अब कुछ ही दिनों पहले इस फिल्म की शूटिंग कलाकारों ने पूरी की है। फिल्म के निर्माता अब इसके रिलीज की नई तारीख की घोषणा करेंगे।