{"_id":"5fda3ee936cb731340401fec","slug":"pregnant-anushka-sharma-shares-her-throwback-photo-and-recalls-when-she-could-curl-up-on-a-chair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'अब मैं ऐसे नहीं...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी की वजह से ये काम नहीं कर पा रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीर साझा कर बोलीं- 'अब मैं ऐसे नहीं...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। अनुष्का ने इसी साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था तभी से वो काफी सुर्खियों में हैं। अनुष्का जहां जाती हैं वहां उनके पीछे- पीछे पपराजी और कैमराज पहुंच ही जाते हैं। तो वहीं अनुष्का खुद भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जानकारी देती रहती हैं।
Trending Videos
2 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
अब हाल ही में अनुष्का शर्मा ने बताया है कि वो प्रेग्नेंसी की वजह से कौन सा काम नहीं कर पा रही हैं। दरअसल अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर और साझा की है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का एक कुर्सी पर दोनों पैर ऊपर कर बैठी हुई नजर आ रही हैं साथ ही कुछ खा भी रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, 'पुरानी तस्वीर जब मैं इस तरह बैठ सकती थी। अब मैं ऐसे नहीं बैठ सकती लेकिन मैं खा सकती हूं।'
अनुष्का की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अनुष्का पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ख्याल रथ रही हैं।
कुछ दिन पहले ही अनुष्का की प्रेग्नेंसी में शीर्षासन करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अनुष्का सिर के बल खड़ी थीं और उनके पति विराट कोहली इस आसन को करने में उनकी मदद करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर पर कई लोगों ने अनुष्का की तारीफ की तो कई लोगों ने उनके और होने वाले बच्चे के प्रति चिंता भी जाहिर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।