10 सितंबर को सैम बॉम्बे संग शादी के बंधन में बंधीं पूनम पांडे (Poonam Pandey) की शादीशुदा जिंदगी कुछ ठीक नहीं चल रही है। पूनम पांडे ने अपने पति पर मारपीट, उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद गोवा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि सैम बॉम्बे को अब बेल पर रिहा किया जा चुका है। गोवा की एक अदालत ने सैम को जमानत दे दी है।
2 of 5
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे
- फोटो : Instagram: @ipoonampandey
सैम को 20,000 की जमानत राशि पर रिहा किया गया। गोवा के कानाकोना पुलिस थाने के इंस्पेक्टर तुकाराम चव्हाण के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा था कि सोमवार की रात उनके पति ने उन्हें शारीरिक शोषण किया और मारपीट की। इतना ही नहीं, पूनम ने यह भी कहा कि सैम बॉम्बे ने उन्हें अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
3 of 5
पूनम पांडे और सैम बॉम्बे
- फोटो : Instagram: @ipoonampandey @sambombay
सैम बॉम्बे को आईपीसी की धारा 354 ए, 323, 324 और 506 (2) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पूनम के पति सैम अहमद बॉम्बे पेशे से फिल्म डायरेक्टर हैं। सैम बॉम्बे अब एक एड-फिल्म के निर्माता हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन, जैकलीन फर्नांडिस और सहित कई फिल्मी सितारों के साथ काम किया है।
4 of 5
पूनम पांडे पति के साथ
- फोटो : विरल
बता दें अभी पिछले हफ्ते ही पूनम अपने पति के साथ हनीमून मनाने गईं थीं। इस दौरान पूनम अपने पति सैम बॉम्बे के साथ सिंपल अवतार में नजर आईं थीं। उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था। शादी की तस्वीरें साझा करते हुए पूनम ने लिखा था- मैं आपके साथ सात जन्म की आस लगा रही हूं। वहीं पूनम पांडे के साथ ही सैम बॉम्बे ने भी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी।
5 of 5
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram: @ipoonampandey
पूनम पांडे ने साल 2013 में आई फिल्म नशा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 2011 में भारत के क्रिकेट विश्व कप जीतने पर अपनी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की घोषणा कर पूनम पांडे रातों रात चर्चा में आ गईं थीं। हालांकि बाद में पूनम ने कहा था कि वो अब इस तरह के बयानों से दूर रहना चाहती हैं।