17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है। उनके शपथ समारोह में कई फिल्मी हस्तियां भी नजर आईं। इस दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर इस शपथ समारोह से नदारद रहे। गौरतलब है कि अक्षय ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया था तो सलमान से भी मोदी के रिश्ते मधूर हैं। लेकिन इन सबके बावजूद इनके फैन्स में ये जानने की बेचैनी थी आखिर ये स्टार्स पीएम मोदी की शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे।
2 of 5
oath ceremony
- फोटो : social media
बता दें कि बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। यहां देश-विदेश से आए तकरीबन 8000 हाई प्रोफाइल लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज की। इधर बॉलीवुड से करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, अभिषेक कपूर, बोमन ईरानी, दिव्या कुमार खोसला, अनिल कपूर आदि कई सेलेब्स इस समारोह में शामिल हुए थे।
गौरतलब है कि अक्षय को प्रधानमंत्री शपथ समारोह का न्योता भेजा गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसकी वजह है उनकी अगली फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में बिजी होना। क्योंकि इस वक्त खिलाड़ी कुमार फैमिली के साथ थाइलैंड गए हुए हैं जहां रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग हो रही है।
4 of 5
salman khan pm modi
- फोटो : social media
पीएम मोदी और सलमान खान की नजदीकियों से तो हर कोई वाकिफ है। सनद रहे कि पीएम मोदी बॉलीवुड के दबंग खान के साथ पतंग भी उड़ा चुके हैं। लेकिन शपथ समारोह में सलमान के ना आने की वजह भी फिल्म ही है। जी हां, इन दिनों सलमान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत की प्रमोशन में दिन रात एक करने में लगे हुए हैं। बता दें कि फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
5 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें अगर शाहरुख खान की तो प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में उनके ना आने की वजह थी कि वह इन दिनों स्टारप्लस के शो टेड टॉक की शूटिंग में ज्यादा बिजी हैं। वहीं,आमिर अपने एनजीओ पानी फाउंडेशन के कार्यों में बिजी होने के चलते इस समारोह में नहीं पहुंच पाए।