फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापोन के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, पहले किसिंग मामले पर किया था विरोध

Mon, 16 Apr 2018 06:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Papon kissing controversy  Raveena Tandon says  kiss could have been a mistake
Raveena and Papon
पापोन पर नाबालिग बच्ची पर किस करने का आरोप लगा था जिस वजह से वह बीते दिनों सुर्खियों में थे। तस्वीरें वायरल होते ही पापोन पर केस भी दर्ज हुआ था हालांकि मामला बढ़ता देख पापोन ने माफी मांग ली थी। इस मामले पर पापोन को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। यहां तक कि कई सारे एक्टर्स ने पापोन के खिलाफ बयानबाजी भी की थी। वहीं अब बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन ने पापोन विवाद पर बड़ा बयान दिया है। 
Papon kissing controversy  Raveena Tandon says  kiss could have been a mistake
रवीना टंडन
रवीना का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जो पहले पापोन का विरोध कर चुकी हैं। हालांकि अब इस पूरे मामले पर रवीना का नजरिया थोड़ा बदल जरूर गया हैं। पापोन असम के रहने वाले हैं जहां पर बिहू फेस्टिव चल रहा है। पापोन को हर साल इस फेस्टिवल के लिए खास तौर पर इनवाइट किया जाता था । यहां पापोन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते थे लेकिन इस बार किसी भी ऑर्गनइजर ने उन्हें पूछा तक नहीं । यह पापोन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 
Papon kissing controversy  Raveena Tandon says  kiss could have been a mistake
PAPON
इस बीच रवीना टंडन ने spotboy से बात करते हुए कहा - 'मुझे नहीं लगता कि पापोन को इस तरह से बिहू फेस्टिवल से अलग कर देना चाहिए था। पहले मैं पापोन के खिलाफ थी लेकिन जब गहराई से इस मुद्दे पर सोचा तो मेरा नजरिया थोड़ा बदला जरूर है। ऐसा लगता है कि पापोन की लीगल टीम ठीक से इस मामले में पापोन की मदद नहीं कर पाई। पापोन के वकीन ने उस वक्त कहा था कि यह गुरु और शिष्य का प्यार है लेकिन तस्वीर देखने पर लोगों को कुछ और ही लगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Papon kissing controversy  Raveena Tandon says  kiss could have been a mistake
रवीना टंडन
रवीना ने आगे कहा - 'पापोन ने बाद में कहा कि पूरे मामले को गलत तरह से सबके सामने लाया जा रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि पापोन को इस मामले पर संदेह का लाभ मिलना चाहिए। इसके पहले पापोन का इस तरह का कभी भी कोई मामला सामने नहीं आया। कभी-कभी जब आप अपने दोस्त को गाल पर किस कर रहे होते हैं तो ऐसा हो जाता है। इस मामले को और नहीं बढ़ाना चाहिए। उस वक्त जो भी हुआ हो वह गलती भी हो सकती है।'
विज्ञापन
Papon kissing controversy  Raveena Tandon says  kiss could have been a mistake
Papon
आपको बता दें, पापोन एक रियलिटी शो के जज थे। वो शो में आए सभी कंटेस्टेंट्स के साथ होली स्पेशल एंज्वॉय कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने एक नाबालिग कंटेस्टेंट को किस कर लिया । इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । जिसके बाद पापोन के खिलाफ पाक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed