बॉलीवुड और हॉलीवुड के सुपरस्टारों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि
भोजपुरी सिनेमा का
सुपरस्टार कौन है ?
भोजपुरी सिनेमा में वैसे तो एक से बढ़कर एक कलाकार हैं जिनकी फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं और रिकॉर्ड बनाती हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस जिसकी पॉपुलैरिटी ने सभी को चारों खाने चित कर दिया है वो हैं पाखी हेगड़े।
पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर आने वाले मशहूर टीवी शो 'मैं बनूंगी मिस इंडिया' से की थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा का रुख कर लिया।
भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े की एंट्री मनोज तिवारी की फिल्म 'भईया हमार दयावान' से हुई। फिल्म जबरदस्त हिट रही और पाखी के पास फिल्मों की लाइन लग गई।
निर्माता-निर्देशकों में पाखी हेगड़े को अपनी फिल्मों में लेने की होड़ मच गई। आलम ये है कि आज पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं।