अपनी सादगी और दमदार अभिनय से सभी के दिलों में आज भी बसने वालीं 50-60 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्री नूतन के कई किस्से आज भी मशहूर हैं। नूतन सिर्फ प्रोफेशनल वजहों से ही चर्चा में नहीं रहती थीं, बल्कि कई बार निजी जीवन के चलते भी चर्चा में आ जाती थीं। नूतन का जन्म 24 जून 1936 को एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनकी मां का नाम शोभना सामर्थ और पिता का कुमारसेन सामर्थ था। उनकी मां एक अभिनेत्री थीं जिसकी वजह से नूतन भी उनसे काफी प्रभावित थीं और उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर खुद भी अदाकारा बनना चाहती थीं। नूतन अपनी बहनों में सबसे बड़ी थीं। लेकिन जब उन्होंने अभिनय करना शुरू किया तब उनकी उम्र काफी कम थी।
नूतन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1950 में की थी जब वह स्कूल की छात्रा थीं। बतौर बाल कलाकार फिल्म ‘नल दमयंती’ में उन्होंने काम किया था। इसी साल उन्हें फिल्म हमारी बेटी में काम करने का मौका मिल गया। ये फिल्म उनकी मां शोभना समर्थ ने ही बनाई थी। नूतन अपनी मां के बेहद करीब थीं और उनके सपनों को भी उनकी मां ने ही उड़ान दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नूतन और उनकी मां के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। यहां तक की बेटी ने मां से बात करना भी बंद कर दी थी। इसके पीछे क्या वजह थी आइये चलिए आपको बताते हैं...
2 of 6
नूतन और शोभना समर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
नूतन को शोभना ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘शोभना पिक्चर्स’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इस फिल्म कंपनी में नूतन भी मां की हिस्सेदार थीं। नूतन फिल्मों से जो भी कमाई करती थीं, वह सारा पैसा कंपनी में ही जाता था। कंपनी के सारे फाइनेंशियल मामले शोभना समर्थ खुद संभाला करती थीं।
3 of 6
नूतन
- फोटो : सोशल मीडिया
हर बेटी अपनी मां पर भरोसा करती है और वैसा ही नूतन ने भी किया। वो अपनी मां पर पूरा भरोसा करती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने कभी भी प्रोडक्शन के किसी काम में कोई सवाल-जवाब नहीं किया और न ही दखलअंदाजी की। लेकिन भरोसे की ये मजबूत दीवार तब टूटी जब इनकम टैक्स ऑफिस से बकाया टैक्स चुकाने के लिए घर पर एक लेटर आ गया।
4 of 6
नूतन
- फोटो : सोशल मीडिया
मां शोभना समर्थ ने वह लेटर नूतन को दिया और पूरा टैक्स उन्हें ही चुकाने के लिए कह दिया। दरअसल, टैक्स की रकम काफी ज्यादा थी और नूतन कंपनी में सिर्फ 30 प्रतिशत प्रोफिट की हिस्सेदार थीं। ऐसे में नूतन ने भी मां को साफ कह दिया कि वह अपने हिस्से का टैक्स भरने के लिए तैयार हैं। नूतन ने तर्क दिया कि मेरी सारी कमाई कंपनी में ही जाती हैं, फिर भी आप मुझे पूरा टैक्स भरने के लिए कह रही हैं, जो कि गलत है।
5 of 6
नूतन
- फोटो : सोशल मीडिया
शोभना जिद्द पर अड़ी रहीं और नूतन को ही टैक्स भरने के लिए कहती रहीं। शोभना टैक्स भरने के लिए किसी प्रॉपर्टी को बेचने के हक में भी नहीं थीं। अंत में नूतन को समझ आ गया कि मां के लिए इस वक्त रिश्तों से ज्यादा पैसे और प्रॉपर्टी ज्यादा महत्व रखते हैं। इसके बाद नूतन ने मां का घर छोड़ दिया और मां और परिवार से अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए। लेकिन दोनों के बीच रिश्ते इस कदर बिगड़े की बात कोर्ट कचहरी तक जा पहुंची और फिर कभी मां-बेटी के बीच कुछ सही नहीं हुआ।