'प्यार का पंचनामा' फेम अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने दमदार अभिनय के चलते आज के दौर में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि कई बार उन्हें अपनी एक्टिंग की वजह से आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। हाल ही में नुसरत ने खुलासा किया है कि लोगों ने उनकी कुछ फिल्मों के किरदारों को लेकर उनके खिलाफ मन में गलत धारणा बना ली थी कि वह एक निगेटिव लड़की हैं इसलिए ऐसे ही रोल करती हैं।
2 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : instagram
नुसरत भरूचा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'प्यार का पंचनामा' के दोनों पार्ट्स में मेरी एक्टिंग देख लोग मुझसे नफरत करने लगे थे। ऐसा इसलिए था क्योंकि लोग मानने लगे थे कि मैं असल जिंदगी में भी एक निगेटिव लड़की हूं इसलिए ऐसे ही रोल चुनती हूं। यह जानकर मुझे काफी निराशा हुई थी कि लोगों ने उस समय मेरे टैलेंट के लिए नहीं बल्कि मेरे किरदार के आधार पर मेरी पर्सनेलिटी का आंकलन किया था।'
3 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : instagram
नुसरत भरूचा आगे कहती हैं, 'लोगों की यह सोच देखकर मेरे मन में ख्याल आता था कि वो यह क्यों नहीं समझ पा रहे हैं कि यह केवल मेरी एक्टिंग स्किल्स हैं कि मैं उस किरदार में रम गई थी। हालांकि निगेटिव इमेज लोगों के मन में जितनी आसानी से बन जाती है उसे तोड़ना उतना ही मुश्किल होता है। मेरे लिए भी यह काफी चैलेंजिंग साबित हुआ।'
4 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि डायरेक्टर लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नुसरत कार्तिक आर्यन दिव्येंदु शर्मा, सोनाली सहगल, इशिता और राज शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में नुसरत ने कंट्रोलिंग और डोमिनेटिंग गर्लफ्रेंड की निगेटिव भूमिका निभाई थी। जबकि साल 2015 में इसके सीक्वल 'प्यार का पंचनामा 2' में उन्होंने एक सेल्फ डिपेंडेंट लड़की की भूमिका में देखा गया।
5 of 5
नुसरत भरूचा
- फोटो : instagram
'प्यार का पंचनामा' के बाद नुसरत ने साल 2018 में रिलीज हुई 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में भी इसी तरह की भूमिका निभाई थी। हालांकि 'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' में पॉजिटिव रोल प्ले कर नुसरत ने अब निगेटिव इमेज से दूरी बना ली है। हाल ही में नुसरत वेब सीरीज 'अजीब दास्तांस' और 'खिलौना' में नजर आई थीं। इसके अलावा नुसरत 'रामसेतु', 'छोरी', 'जनहित में जारी' और 'हुड़दंग' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।