फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi car meet an accident Driver made to pay this much compensation

हादसा: ऑटो रिक्शा से टकराई नोरा फतेही की कार, सड़क पर लोगों ने ड्राइवर को घेरा

Thu, 23 Dec 2021 04:15 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Dec 2021 04:15 PM IST
सार

'डांस मेरी रानी' लॉन्च इवेंट की रात नोरा फतेही की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। उनकी कार ने एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी थी।

विज्ञापन
Nora Fatehi car meet an  accident Driver made to pay this much compensation
नोरा फतेही - फोटो : Instagram/norafatehi

विस्तार

नोरा फतेही न केवल अपने डांस मूव्स के लिए बल्कि अपनी मजेदार सोशल मीडिया पर्सनालिटी के लिए भी देशभर में मशहूर हैं। वह हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो 'डांस मेरी रानी' के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं और अब इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 दिसंबर को अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

विज्ञापन

यह दुर्घटना 'डांस मेरी रानी' लॉन्च इवेंट की शाम के करीब 7 या 7.30 बजे हुई। सौभाग्य से नोरा फतेही कार में नहीं थीं। हादसे के दौरान उनके ड्राइवर ने एक ऑटो चालक को टक्कर मार दी। बाद में उन्हें मुआवजा देने के लिए मजबूर किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक सड़क पर मौजूद दर्शकों ने ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया और उन्हें मुआवजा देने के लिए कहा। चालक ज्यादा कुछ नहीं कर सका क्योंकि वह दोषी था और दुर्घटना से डर गया था। आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद ड्राइवर ने ऑटो चालक को करीब 1000 रुपये का भुगतान किया। बता दें कि दोनों चालकों को कुछ नहीं हुआ। लेकिन वाहन निश्चित रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नोरा फतेही की कार को दुर्घटना में कुछ नुकसान हुआ और लोगों ने मुआवजे का भुगतान करने के बाद ही कार को जाने दिया।

विज्ञापन

म्यूजिक वीडियो के अलावा नोरा 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के चलते भी काफी सुर्खियों में रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर के झांसे में आ चुकी नोरा फतेही अब सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हैं। नोरा ने हाल ही में इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के सेक्शन 50 (2) और 50 (3) के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। खबर ये भी है कि सुकेश से मिले महंगे गिफ्ट्स को नोरा से ईडी बहुत जल्द जब्त कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed