फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की सुशांत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ FIR, रिया ने लगाए थे गंभीर आरोप

Mon, 15 Feb 2021 03:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 15 Feb 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Sushant Rajput Case Bombay High quashes FIR against SSR sister Mitu Singh
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, मीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर खारिज कर दी, हालांकि, बहन प्रियंका सिंह पर हुई एफआईआर को खारिज नहीं किया गया है।

Sushant Rajput Case Bombay High quashes FIR against SSR sister Mitu Singh
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

एफआईआर में सुशांत की मौत में उनकी भागीदारी का गंभीर आरोप लगाया गया। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। रिया ने अपनी शिकायत में सुशांत की बहनें प्रियंका और मीतू सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार से मुलाकात की थी और उनकी मानसिक स्थिति को जाने बिना ही सुशांत के लिए एक नकली पर्चा लिखा था।

Sushant Rajput Case Bombay High quashes FIR against SSR sister Mitu Singh
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter

रिया ने कहा था कि सुशांत को आठ जून को ड्रग्स दी गई थी और अभिनेता 14 जून को मृत पाया गया था। अभिनेत्री ने डॉक्टर तरुण और सुशांत की दोनों बहनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 19 अगस्त को सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह इस मामले को लेकर महाराष्ट्र और बिहार की सरकारों के बीच राजनीतिक तल्खियों पर रोक लगाते हुए सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले की जांच करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Rajput Case Bombay High quashes FIR against SSR sister Mitu Singh
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने घर पर मिला था। जिसकी जांच में मुंबई पुलिस ने बताया था कि वो डिप्रेशन के शिकार थे और उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि इस पूरे मामले में कई महीनों तक विवाद जारी रहा।
 


 

विज्ञापन
Sushant Rajput Case Bombay High quashes FIR against SSR sister Mitu Singh
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मौत के 15 दिन बाद सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पैसों की हेराफेरी का भी रिया पर बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें बिहार सरकार की याचिका पर बाद में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed